CNIN News Network

वकील ने की खुदकुशी..कोर्ट में तोडफ़ोड़,लाठीचार्ज व आगजनी

30 Sep 2022   208 Views

वकील ने की खुदकुशी..कोर्ट में तोडफ़ोड़,लाठीचार्ज व आगजनी

Share this post with:


जबलपुर। जबलपुर में मध्यप्रदेश हाई कोर्ट के वकील ने शुक्रवार को घर में फांसी लगा ली। घटना के बाद साथी वकीलों ने हंगामा कर दिया। कोर्ट को घेरा और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। सुरक्षा अधिकारी के साथ झूमाझटकी कर नारेबाजी की। वकील धरने पर बैठे हैं। बताया जा रहा है कि कोर्ट में एक केस की सुनवाई के दौरान दूसरे पक्ष के वकील से विवाद हो गया था। इसी के बाद वकील ने ये कदम उठाया।
शुक्रवार को रेप के आरोपी पुलिस अफसर संदीप अयाची की जमानत के मामले में सुनवाई हुई। इस मामले में पीडि़त पक्ष के वकील अनुराग साहू (40) पैरवी कर रहे थे। सुनवाई जज संजय द्विवेदी की कोर्ट में हुई। इस दौरान कोर्ट में लगे लेटर बॉक्स में किसी ने इस केस से जुड़े तथ्यों को लेकर चि_ी डाल दी। अनुराग साहू ने कोर्ट से इस मामले की जांच की मांग की। इस पर आरोपी टीआई के वकील मनीष दत्त ने विरोध किया। इसी बात पर दोनों में बहस हो गई। इससे एडवोकेट अनुराग खफा हो गए। नाराज होकर एडवोकेट अनुराग साहू कोर्ट से घर गए और फांसी लगा ली।
जानकारी मिलते ही वकील अनुराग का शव लेकर हाई कोर्ट पहुंच गए। यहां उन्होंने हंगामा शुरू कर दिया। आक्रोशित वकीलों ने कोर्ट में तोडफ़ोड़ शुरू कर दी। सुरक्षा अधिकारी से भी हाथापाई की। साथ ही वकील कोर्ट में ही धरने पर बैठ गए।
हाईकोर्ट में स्थिति को संभालने के लिए पुलिस ने वकीलों पर लाठीचार्ज किया। प्रदर्शनकारी वकीलों ने अधिवक्ता मनीष दत्त के चैंबर समेत दूसरे वकीलों के चैंबर में भी आग लगा दी। तोडफ़ोड़ भी कर दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी को भी वकीलों ने लौटा दिया। बताया जा रहा है कि हंगामा कर रहे अधिकतर वकील जिला कोर्ट के हैं। बताया जा रहा है कि कवरेज करने गए कुछ पत्रकारों के साथ भी वकीलों ने मारपीट की। हाई कोर्ट पहुंचे पत्रकार सुनील विश्वकर्मा का भी मोबाइल तोड़ दिया। उसके पैर में भी लाठी मारी। इसके साथ ही अन्य पत्रकारों के साथ भी जमकर मारपीट की।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web