CNIN News Network

अर्जेंटीना में जश्न का माहौल है, वहीं फ्रांस में दंगे भड़के

19 Dec 2022   426 Views

अर्जेंटीना में जश्न का माहौल है, वहीं फ्रांस में दंगे भड़के

Share this post with:


पेरिस. फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में फ्रांस को हराकर अर्जेंटीना 36 साल बाद चैंपियन बना। इसके बाद जहां अर्जेंटीना में जश्न का माहौल है, वहीं फ्रांस में दंगे भड़क गए हैं। पेरिस, लियोन और नीस समेत फ्रांस के विभिन्न शहरों में फैन्स सड़कों पर उतर आए, वाहनों में आग लगा दी। इसके बाद पुलिस ने मोर्चा संभाला। लोगों को आंसू गैस के गोले छोड़े गए हैं।
फुटबॉल वर्ल्ड कप फाइनल में अर्जेंटीना से हार के बाद फ्रांस के फैंस बेकाबू हो गए। हजारों फैंस ने फ्रांस की राजधानी पेरिस में दंगे शुरू कर दिए। गाडिय़ां तोड़ीं और आगजनी की। पेरिस के अलावा कई अन्य शहरों तक ये हिंसा फैल गई।
हालात काबू में करने के लिए पुलिस को आंसू गैस छोडऩी पड़ी। पेरिस में हजारों पुलिसकर्मी तैनात कर दिए गए हैं। पुलिस ने बताया कि लेओन, नीस में भी हिंसक घटनाएं हुई हैं। पेरिस के मशहूर चैम्प्स एलीसीस में भी फैंस आपस में भिड़ गए।
अधिकारी ने बताया, फ्रांस की जीत देखने के लिए लाखों फैंस फ्रांस के शहरों में सार्वजनिक जगहों पर इक_ा हुए थे। लेकिन, अर्जेंटीना से 4-2 से मिली हार के बाद उन्हें संभालना मुश्किल हो गया। गुस्साए फैंस पुलिस से भी भिड़ गए। कई लोगों को हिरासत में लिया गया है। कई जगहों पर फैंस को संभालने के लिए वाटर कैनन का भी इस्तेमाल किया गया।

Share this post with:

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web