CNIN News Network

हॉकी वर्ल्डकप-भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

19 Aug 2026   35 Views

हॉकी वर्ल्डकप-भारत ने पाकिस्तान को 5-3 से हराया

Share this post with:

 

एम्सटेलवीन--भारत ने मेंस हॉकी वर्ल्ड कप में पाकिस्तान को 5-3 से हरा दिया है। इसी के साथ टीम टूर्नामेंट के टॉप-8 में पहुंच गई है। वहीं पाकिस्तान बाहर हो गया है।

एम्सटेलवीन के वेगनर हॉकी स्टेडियम में भारतीय कप्तान हरमनप्रीत सिंह, अभिषेक ने 2-2 गोल किए। जबकि, हार्दिक सिंह और सुखजीत सिंह ने एक-एक गोल दागे। पाकिस्तान की ओर से हन्नान शाहीद ने गोल गोल किए। एक गोल सुफियान खान की स्टिक से आया।

 

पहले क्वार्टर में ही पाकिस्तान के खिलाफ 2-0 से बढ़त बना ली । पहले क्वार्टर के पांचवे मिनट में कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने पेनल्टी कॉर्नर पर गोल दागा। फिर अभिषेक ने 11वें मिनट में फील्ड गोल कर भारत की बढ़त दोगुनी कर दी।

मैच से पहले दोनों टीमों के खिलाडिय़ों ने हैंडशेक नहीं किया, लेकिन खेल भावना दिखाते हुए एक-दूसरे को हाई-फाइव किया।

 

खेल आगे बढ़ा तो दूसरे क्वार्टर में भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ 4-2 से बढ़त बना ली। भारतीय कप्तान कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने 2 गोल दागे। साथ ही अभिषेक ने भी 2 गोल किया है। तब पाकिस्तान के लिए शाहीद और शुफियान ने गोल कर बढ़त कम की है। तीसरे क्वार्टर में हार्दिक ने पेनल्टी स्ट्रोक से गोल कर बढ़त को 5-2 कर दी। आखिरकार पाकिस्तान को5-3 से हराकर भारत ने बाहर का रास्ता दिखा दिया। 

भारतीय टीम ने इस टूर्नामेंट में दूसरा मैच जीत लिया है। ग्रुप-डी में टीम 3 मैचों में 6 अंक के साथ दूसरा स्थान हासिल किया। वहीं पाकिस्तान बिना किसी जीत के एक अंक के साथ तीसरे नंबर पर रहा।

वहीं भारत के कप्तान हरमनप्रीत सिंह टूर्नामेंट के टॉप गोल स्कोरर बने। उनके अब 5 गोल हो गए हैं। वेल्स के गैरेथ फर्लोंग 4 गोल के साथ दूसरे स्थान पर हैं। अभिषेक टॉप-5 में शामिल भारत के दूसरे खिलाड़ी हैं।

®-- पाकिस्तान से 10 साल से नहीं हारा भारत

 

भारत पिछले 10 साल से पाकिस्तान के खिलाफ अजेय है। इस दौरान हुए 20 मुकाबलों में भारत 18 मैच जीता है। 2 मुकाबले ड्रॉ रहे है। पाकिस्तान ने आखिरी बार साउथ एशियन गेम्स 2016 के फाइनल में भारत को 1-0 से हराया था।

यह पाकिस्तान के खिलाफ भारत की लगातार छठी जीत भी है। हॉकी वर्ल्ड कप में भी भारत आगे रहा है। टीम ने पाकिस्तान के खिलाफ 6 मैच में 4 मुकाबले जीते हैं।।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web