CNIN News Network

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की स्मृति में रोड रन प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को

25 Aug 2026   19 Views

हॉकी के जादूगर ध्यानचंद की स्मृति में रोड रन प्रतियोगिता का आयोजन 29 अगस्त को

Share this post with:


जगदलपुर। बस्तर जिला मास्टर्स एथलेटिक्स एसोसिएशन द्वारा हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद की स्मृति में 29 अगस्त शनिवार को सुबह 6:30 बजे से रोड रन प्रतियोगिता का आयोजन किया जाएगा। प्रतियोगिता सिरहासार भवन से प्रारंभ होकर नगर के विभिन्न मार्गो से होते हुए पुन: सिरहासार भवन के समीप समाप्त होगी। प्रतियोगिता में भाग लेने के इच्छुक खिलाड़ी 27 अगस्त 2026 तक अपना पंजीयन करा सकते हैं। पंजीयन पूरी तरह नि:शुल्क रखा गया है। इच्छुक प्रतिभागी प्रतिदिन प्रात: 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक सिरहासार भवन पहुंचकर अपना नाम दर्ज करा सकते है।
प्रतियोगिता में 9 से 12 वर्ष आयु वर्ग के बालक एवं बालिकाओं के लिए 2000 मीटर दौड़ आयोजित की जाएगी। वहीं 15 से 60 वर्ष आयु वर्ग के महिला एवं पुरुष प्रतिभागियों के लिए 5000 मीटर तथा 61 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागियों के लिए 3000 मीटर दौड़ रखी गई है। प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को स्मृति चिह्न के अलावा सभी प्रतिभागियों को सहभागिता प्रमाण-पत्र भी दिया जाएगा। आयोजन के दौरान नगर के विभिन्न खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले पूर्व खिलाड़यिों का सम्मान भी किया जाएगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web