Share this post with:
हैदराबाद। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय हैदराबाद में आयोजित छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट कार्यक्रम में शामिल है। मुख्यमंत्री श्री साय निवेशकों को छत्तीसगढ़ की नई औद्योगिक नीति और निवेश संभावनाओं की जानकारी दे रहे हैं।
उन्होने बताया छत्तीसगढ़ में निवेश के लिए अनुकूल वातावरण, प्रक्रियाएं हुईं और अधिक सरल व पारदर्शी। राज्य में उद्योग, अधोसंरचना, ऊर्जा, आईटी, खाद्य प्रसंस्करण और खनिज आधारित क्षेत्रों में निवेश के व्यापक अवसर है।
नई उद्योग नीति और निवेशक-अनुकूल फैसलों से राज्य को लगातार मिल रहे हैं बड़े निवेश प्रस्ताव। विभिन्न उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ चर्चा करने के साथ निवेश की संभावनाओं पर भी मंथन कर रहे हैं। अहमदाबाद, मुंबई, दिल्ली, बेंगलुरु, जापान और दक्षिण कोरिया में आयोजित निवेशक संवाद कार्यक्रमों के बाद हैदराबाद में हो रहा है छत्तीसगढ़ इन्वेस्टर कनेक्ट। मुख्यमंत्री श्री साय की निवेश प्रोत्साहन पहल से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों में बढ़ा है छत्तीसगढ़ के प्रति आकर्षण बढ़ा है। नई औद्योगिक नीति से छत्तीसगढ़ को 8 लाख करोड़ से अधिक के निवेश प्रस्ताव मिल चुके हैं।
Share this post with:
12 Jun 2026 5 Views
11 Jun 2026 22 Views
11 Jun 2026 15 Views
10 Jun 2026 36 Views