CNIN News Network

हेरोइन (चिट्टा) की खरीदी-बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

02 Oct 2026   8 Views

हेरोइन (चिट्टा) की खरीदी-बिक्री करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार

Share this post with:

कांकेर। जिले के चारामा थाना क्षेत्र में पुलिस ने अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) की खरीदी-बिक्री करने वाले तीन आरोपियों वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत, गौरव पटेल एवं दानिश अली को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक ग्राम हेरोइन बरामद हुई है, जिसकी कीमत करीब 20 हजार रुपए बताई गई है। पुलिस ने हेरोइन के साथ मोबाइल, बाइक और नकदी राशि जब्त की है।
पुलिस के अनुसार साइबर सेल की टीम अवैध मादक पदार्थों की खरीदी-बिक्री पर लगातार नजर रख रही है। इसी दौरान चारामा क्षेत्र में हेरोइन की अवैध खरीदी-बिक्री की जानकारी मिली। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए वेदराज सिंह उर्फ बाली राजपूत, गौरव पटेल और दानिश अली को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से 1 ग्राम चिट्टा (हेरोइन) कीमत 20 हजार रुपए, 4 मोबाइल फोन, 2 मोटरसाइकिल एवं 07 हजार रुपए नकद जब्त किए गए। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (क) और 29 के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपियों को कार्यवाही उपरांत आज गुरूवार को न्यायिक रिमांड के लिए न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web