CNIN News Network

हेड कांस्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

14 Oct 2026   16 Views

हेड कांस्टेबल के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त का छापा, 6.50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा

Share this post with:

 

 

देवास --देवास में रहने वाले पुलिस विभाग के प्रधान आरक्षक फिरोज खान के देवास और इंदौर जिले के 15 ठिकानों पर लोकायुक्त उज्जैन व इंदौर की टीमों ने बुधवार सुबह दबिश दी।

देवास में पुलिस लाइन के समीप गायत्री शक्तिपीठ के सामने स्थित पैतृक निवास सहित बागली, जैतपुरा, इटावा, विजयनगर में प्लॉट, मकान, दुकान और खेतों की जानकारी जुटाई जा रही है। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार अब तक 6.50 करोड़ से अधिक की संपत्ति का खुलासा हो चुका है।

लोकायुक्त की एक टीम पुलिस की बस के साथ ही चार पहिया वाहनों से देवास पहुंची। पैतृक निवास में करीब 18 से 20 लोगों की टीम ने कार्रवाई शुरू की। वहीं कुछ टीमों को बागली, जैतपुरा आदि क्षेत्रों में ग्रामीण अंचल में भेजा गया। इसके अलावा शहर में इटावा, विजयनगर आदि क्षेत्रों में भी टीम पहुंची। इंदौर जिले में भी कई स्थानों पर टीमें जांच कर रही हैं।

लोकायुक्त डीएसपी उज्जैन सुनील तलान ने बताया हमारी आठ टीमें देवास व इंदौर जिले में लगभग 15 ठिकानों पर जांच कर रही हैं। अब तक 6.50 करोड़ से अधिक के मकान, दुकान, प्लॉट, खेत आदि की जानकारी सामने आई है। फिरोज खान वर्तमान में पुलिस प्रशिक्षण केंद्र इंदौर में पदस्थ है और काफी समय से गैर हाजिर है। आय से अधिक संपत्ति के मामले में शिकायत के बाद कार्रवाई की जा रही है। फिरोज के पिता प्रधान आरक्षक थे और उसका एक भाई वर्तमान में एएसआई है जिसके आगर मालवा क्षेत्र में पदस्थ होने की जानकारी सामने आई है।

सांवेर में हुए जमीन के सौदे से जुड़ा शिकायत का कनेक्शन

लोकायुक्त डीएसपी तलान के अनुसार सांवेर क्षेत्र में जमीन के सौदे की बातचीत फिरोज ने पिता- पुत्र से की थी इस जमीन को खरीदने के लिए इंदौर की रोशनी वर्मा के माध्यम से फिरोज ने संपर्क किया था। बाद में किसी बात को लेकर विवाद हुआ इसके बाद शिकायत हुई, सत्यापन में शिकायत सही पाई गई, इसके बाद कार्रवाई की गई।

साभार-नई दुनिया एमपी

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web