CNIN News Network

हसदेव का जलप्रवाह हुआ तेज, कोरबा बांगो बांध से छोड़े गए पानी का बड़ा असर

19 Aug 2026   7 Views

हसदेव का जलप्रवाह हुआ तेज, कोरबा बांगो बांध से छोड़े गए पानी का बड़ा असर

Share this post with:

 

 

कोरबा -- मिनीमाता हसदेव बांगो बांध के नौ गेट पिछले 60 घंटे से लगातार खुले हुए हैं। 93.65 प्रतिशत जलभराव के बाद बांध में पानी का दबाव नियंत्रित करने के लिए 11 में नौ गेट खोले गए हैं। इनसे 48,828 क्यूसेक पानी प्रति सेकेंड की दर से हसदेव नदी में छोड़ा जा रहा है। लगातार पानी छोड़े जाने से हसदेव का जलप्रवाह तेज बना हुआ है और नदी किनारे के निचले क्षेत्रों में प्रशासन की निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

बांगो में इस बार मानसून की वर्षा ने जलभराव की स्थिति जल्दी बना दी। लंबे अंतराल बाद बांध के नौ गेट एक साथ खुले हैं। इससे पहले वर्ष 2014 के पूर्व बांध लबालब होने की स्थिति में 10 गेट खोलने पड़े थे। उस समय भी अतिरिक्त पानी को बाहर निकालने के लिए बड़े स्तर पर पानी छोड़ा गया था। वर्तमान में बांगो के दो, तीन, चार, आठ, नौ और 10 नंबर गेट एक-एक मीटर, पांच और सात नंबर गेट डेढ़ मीटर तथा छह नंबर गेट दो मीटर खोला गया है। लगातार पानी छोडऩे से बांध के जलस्तर में करीब आठ सेंटीमीटर की कमी आई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web