CNIN News Network

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री नेताम सख्त, दिए तत्काल जांच के निर्देश

15 Sep 2026   23 Views

हल्दी बीज वितरण में अनियमितता की शिकायत पर कृषि मंत्री नेताम सख्त, दिए तत्काल जांच के निर्देश

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य में हल्दी बीज वितरण में कथित अनियमितता और भ्रष्टाचार को लेकर सोशल मीडिया पर सामने आई शिकायतों को कृषि मंत्री श्री रामविचार नेताम ने बेहद गंभीरता से लिया है। उन्होंने कृषि उत्पादन आयुक्त एवं सचिव (कृषि विकास एवं किसान कल्याण विभाग) को इस पूरे प्रकरण की तत्काल और विस्तृत जांच कराने के निर्देश दिए हैं। कृषि मंत्री श्री नेताम ने कृषि उत्पादन आयुक्त को अर्द्धशासकीय पत्र लिखकर प्रकरण की बिन्दुवार जांच कर वास्तविक स्थिति से अवगत कराने को कहा है। उन्होंने 10 सितंबर को भेजे गए पिछले पत्र का हवाला देते हुए जांच प्रक्रिया में तेजी लाने पर जोर दिया है।
इन बिंदुओं पर होगी मुख्य रूप से जांच
आपूर्तिकर्ता के हल्दी बीज के प्रमाणीकरण, टैग, लॉट और एक्सपायरी डेट की सत्यता। हल्दी बीज की आपूर्ति दरों का औचित्य। लाभार्थी किसानों को नियमानुसार निर्धारित सामग्री और वांछित मात्रा की प्राप्ति। भुगतान की प्रक्रिया नियमों के अनुरूप हुई है या नहीं।
पारदर्शिता और जवाबदेही पर जोर
मंत्री श्री नेताम ने निर्देश दिए हैं कि किसानों के हित में चलाई जा रही योजनाओं में पूरी पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित की जाए। यदि जांच में किसी भी प्रकार की अनियमितता पाई जाती है, तो दोषियों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कार्रवाई की जाए और की गई कार्रवाई की जानकारी तुरंत दी जाए।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web