Share this post with:
0- मोदी व खरगे ने दी बधाई
नई दिल्ली। राज्यसभा सांसद हरिवंश नारायण सिंह को एक बार फिर निर्विरोध उपसभापति चुना गया है। यह उनका तीसरा कार्यकाल है, जिससे सदन में उनके अनुभव और कार्यशैली पर सदस्यों के विश्वास की पुष्टि होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और राज्यसभा में नेता प्रतिपक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने हरिवंश को बधाई दी। पीएम मोदी ने कहा कि हरिवंश जी के अनुभव से सदन को लगातार लाभ मिला है और उन पर सदन का गहरा भरोसा है।लगातार तीसरी बार उपसभापति चुना जाना इस बात का प्रमाण है कि सदन को आप पर कितना गहरा भरोसा है। आपने सभी को साथ लेकर चलने का प्रयास किया है और सदन की कार्यवाही को कुशलता से आगे बढ़ाया। प्रधानमंत्री ने यह भी कहा कि हरिवंश ने अपने अनुभव का उपयोग करते हुए सदन को समृद्ध किया है और कार्यवाही संचालन में संतुलन बनाए रखा है। उन्होंने विश्वास जताया कि नया कार्यकाल भी उसी समर्पण और भावना के साथ आगे बढ़ेगा और सदन की गरिमा नई ऊंचाइयों तक पहुंचेगी।
Share this post with:
16 Apr 2026 19 Views
16 Apr 2026 19 Views
16 Apr 2026 16 Views
15 Apr 2026 20 Views