CNIN News Network

हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी,.स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

06 Oct 2026   27 Views

हरमनप्रीत ने क्रिकेट के सभी फॉर्मेट से कप्तानी छोड़ी,.स्मृति हो सकती हैं अगली कप्तान

Share this post with:

 

 

नई दिल्ली। हरमनप्रीत कौर ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ दी है। उन्होंने मंगलवार को इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए इसकी जानकारी दी। उसने लिखा आज मैं सभी फॉर्मेट में भारतीय महिला क्रिकेट टीम की कप्तानी छोड़ रही हूं। यह आसान फैसला नहीं है। इसमें सालों की यादें, भावनाएं, त्याग और ऐसे पल जुड़े हैं, जो जिंदगीभर मेरे साथ रहेंगे।  

हरमनप्रीत की जगह स्मृति मंधाना टीम की नई कप्तान बन सकती हैं। हरमनप्रीत के नाम कई रिकॉर्ड हैं। इनमें बतौर कप्तान भारत को पहला महिला वर्ल्ड कप जिताना शामिल है। उनकी कप्तानी में टीम ने 2012, 2016, 2022 और 2026 एशिया कप का खिताब भी अपने नाम किया। 2012 एशिया कप में हरमनप्रीत ने सिर्फ फाइनल में कप्तानी की थी। बाकी मैचों में मिताली राज ने टीम की कमान संभाली थी। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web