CNIN News Network

हर रविवार - चलो बुद्ध विहार अभियान का हुआ शुभारंभ

06 Oct 2026   19 Views

हर रविवार - चलो बुद्ध विहार अभियान का हुआ शुभारंभ

Share this post with:

रायपुर। भारतीय बौद्ध महासभा युवा प्रकोष्ठ, रायपुर द्वारा युवाओं को धम्म, सामाजिक चेतना एवं बहुजन महापुरुषों की विचारधारा से जोडऩे के उद्देश्य से चलाए जा रहे हर रविवार - चलो बुद्ध विहार अभियान की शुरुआत पिछले दिनों रमाई अंबेडकर बुद्ध विहार, बड़ा भवानी नगर, कोटा से की गई। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य युवाओं को धम्म के प्रति जागरूक करना, बुद्ध-फुले-शाहू-अंबेडकरी विचारधारा से जोडऩा तथा उन्हें समाज में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित करना है। भारतीय बौद्ध महासभा युवा प्रकोष्ठ ने अधिक से अधिक युवाओं से इस अभियान से जुडऩे की अपील की है। भारतीय बौद्ध महासभा युवा प्रकोष्ठ ने कहा कि यह अभियान केवल बुद्ध विहार तक सीमित न रहकर युवाओं में धम्म, शिक्षा, संगठन, सामाजिक जिम्मेदारी और समतामूलक समाज निर्माण की भावना को मजबूत करने का माध्यम बनेगा।
अभियान के शुभारंभ अवसर पर पूजनीय सद्धम्माचार्य भिक्खु यस धम्म सेवक थेरो, भारतीय बौद्ध महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष भोजराज गौरखेड़े, भारतीय बौद्ध महासभा से अनिल वैध, भारतीय बौद्ध महासभा रायपुर संस्कार सचिव कुणाल गौरे, कार्यकारिणी सदस्य मुकेश डोंगरे, युवा प्रकोष्ठ जिला रायपुर अध्यक्ष प्रफुल्ल मेश्राम, युवा प्रकोष्ठ रायपुर महासचिव अरुण बागड़े, कोषाध्यक्ष अभिषेक डोंगरे, उपाध्यक्ष आरजू रामटेके, सचिव आदित्य रामटेके सहित अमित देशभरतार, पामिल धोने, श्वेता मेश्राम, रोहन खोबरागड़े, विशाल फुले, विक्रांत भाई, आदर्श नाकासे, राकेश चौहान एवं सुदेश मेश्राम सहित त्रिरत्न बुद्ध विहार, कोटा से बड़ी संख्या में उपासक-उपासिकाओं की उपस्थिति रही।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web