Share this post with:
रायपुर। राजधानी रायपुर में हनीट्रैप और ब्लैकमेलिंग का मामला सामने आया है। गुढिय़ारी थाना पुलिस ने एक महिला और उसकी महिला साथी के खिलाफ अश्लील तस्वीरों के जरिए ब्लैकमेल कर लाखों रुपये वसूलने के आरोप में अपराध दर्ज किया है।पुलिस के अनुसार, आरोप है कि पीडि़त को पहले घर बुलाया गया और शराब में नशीला पदार्थ मिलाकर पिलाया गया। इसके बाद बेहोशी की हालत में उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें खींच ली गईं। बाद में उन्हीं तस्वीरों को इंटरनेट मीडिया पर प्रसारित करने की धमकी देकर छह महीने तक उससे पैसे वसूले गए।
पुलिस के मुताबिक, बीरगांव गांधी नगर निवासी दुलीचंद कुम्हार ने शिकायत दर्ज कराई है। शिकायत में बताया गया कि उसकी पहचान अशोक नगर श्मशान घाट के पास रहने वाली मांगेश्वरी सिंह उर्फ जोगेश्वरी उर्फ रिंकी से थी.पीडि़त के अनुसार, छह जनवरी 2026 को महिला के बुलाने पर वह उसके घर गया था। वहां एक अन्य महिला भी मौजूद थी। आरोप है कि दोनों महिलाओं ने उसे शराब पिलाई, जिसमें नशीला पदार्थ मिला हुआ था। शराब पीने के बाद वह बेहोश हो गया।
पीडि़त ने बताया कि करीब चार-पांच घंटे बाद जब उसे होश आया तो उसने खुद को बिना कपड़ों के पाया। इसके बाद वह किसी तरह कपड़े पहनकर अपने घर लौट गया।
शिकायत के मुताबिक, घटना के दो दिन बाद महिला ने उसे दोबारा घर बुलाया और कथित तौर पर दूसरी महिला के साथ उसकी आपत्तिजनक तस्वीरें दिखाईं। आरोप है कि इन तस्वीरों को उसकी पत्नी, बेटे और अन्य परिजनों को भेजने तथा इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर 50 हजार रुपये की मांग की गई। सामाजिक बदनामी के डर से पीडि़त ने आठ जनवरी को 50 हजार रुपये ऑनलाइन ट्रांसफर कर दिए।पीडि़त ने पुलिस को बताया कि इसके बाद पैसों की मांग लगातार जारी रही। आरोप है कि फरवरी में 48 हजार रुपये, मार्च में 45 हजार रुपये, अप्रैल में 46 हजार रुपये, मई में 46 हजार रुपये और जून में 30 हजार रुपये लिए गए।
इस तरह छह महीने के दौरान कुल 2.17 लाख रुपये वसूले जाने का आरोप है। पीडि़त का कहना है कि आरोपी महिला भविष्य में भी पैसे की मांग कर रही थी और तस्वीरें प्रसारित करने की धमकी दे रही थी। गुढिय़ारी थाना पुलिस ने शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Share this post with:
01 Jul 2026 40 Views
01 Jul 2026 7 Views
30 Jun 2026 16 Views
26 Jun 2026 55 Views
25 Jun 2026 45 Views