CNIN News Network

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होगी 1812 संविदा शिक्षकों की भर्ती

10 Sep 2026   13 Views

स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में होगी 1812 संविदा शिक्षकों की भर्ती

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में 1812 संविदा पदों पर भर्ती होगी। लोक शिक्षण संचालनालय ने शैक्षणिक और गैर-शैक्षणिक पदों पर भर्ती का अभी केवल संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है इसलिए शैक्षणिक योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, सिलेबस, आवेदन फीस और आवेदन की अंतिम तारीख की विस्तृत जानकारी अभी जारी नहीं हुई है। ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया सितंबर 2026 में शुरू होगी। परीक्षा अक्टूबर के अंतिम सप्ताह में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) के जरिए होने की संभावना है। भर्ती के लिए नियुक्ति प्राधिकारी संबंधित जिले की प्रबंधन और संचालन समिति, स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय होगी। उम्मीदवारों को स्कूल शिक्षा विभाग की वेबसाइट पर अपडेट देखते रहने के लिए कहा गया है।


फिलहाल विभाग ने संक्षिप्त विज्ञापन जारी किया है। जिसमें पदों की योग्यता, उम्र सीमा, आरक्षण, सिलेबस, फीस और परीक्षा योजना की जानकारी दी जाएगी। कुल 1812 संविदा पद हैं जिनमें सहायक शिक्षक के 590, प्रयोगशाला सहायक के 170, शिक्षक अंग्रेजी के 106 और व्याख्याता वाणिज्य के 104 पद शामिल हैं। व्याख्याता और प्रधानपाठक के कुल 511 पद हैं जिनमें व्याख्याता हिन्दी 51, अंग्रेजी 65, संस्कृत 47, भूगोल/अर्थशास्त्र 5, इतिहास/राजनीति 6, सामाजिक विज्ञान 52, गणित 49, जीव विज्ञान 39, वाणिज्य 104, रसायन 44 और भौतिक के 53 पद हैं। प्रधानपाठक प्राथमिक शाला के 27 और पूर्व माध्यमिक शाला के 24 पद हैं।
इसके अलावा शिक्षक और अन्य पदों पर कुल 1301 पद हैं जिनमें सहायक शिक्षक के 590, शिक्षक हिन्दी/संस्कृत 34, शिक्षक अंग्रेजी 106, शिक्षक कला 72, शिक्षक विज्ञान 56, शिक्षक गणित 68, व्यायाम शिक्षक 50, ग्रंथपाल 60, शिक्षक कम्प्यूटर 40 और प्रयोगशाला सहायक के 170 पद शामिल हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web