Share this post with:
नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी को एक के बाद एक बड़ा झटका का सामना करना पड़ा है। सात सांसदों के बाद अब स्वाति मालीवाल ने भी 'आप' का साथ छोड़ दिया है। जिसके बाद अब वो बीजेपी में शामिल हो गई है। बीजेपी ज्वाइन करने के बाद स्वाति मालीवाल ने अरविंद केजरीवाल पर तीखा हमला करते हुए उन पर मारपीट करवाने, संसद में उनकी आवाज दबाने और भ्रष्टाचार और गुंडागर्दी वाली पार्टी चलाने का आरोप लगाया।भाजपा में शामिल होने के बाद मालीवाल ने कहा कि मैंने किसी मजबूरी में भाजपा में शामिल नहीं हुआ, बल्कि इसलिए कि मुझे प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व पर भरोसा है। मैं रचनात्मक राजनीति करने के इच्छुक सभी लोगों से भाजपा में शामिल होने का आग्रह करता हूं। स्वाति मालीवाल ने कहा कि अगर आज के समय में कोई गद्दार है, तो वह अरविंद केजरीवाल हैं। उन्होंने बताया, जब अरविंद केजरीवाल ने आंदोलन शुरू किया था, तब वह 2 की पेन लेते थे, फटी हुई शर्ट पहनते थे, खटारा गाड़ी में घूमते थे। यह सब देखकर हम बहुत प्रेरित होते हैं, देश के लोग भी उनसे काफी प्रभावित हुए। लेकिन जैसे ही उनके पास सत्ता आई, उन्होंने तुरंत अपने लिए 100 करोड़ का घर बनवा लिया।
Share this post with:
26 Apr 2026 8 Views
26 Apr 2026 12 Views
24 Apr 2026 18 Views