CNIN News Network

स्वयं मैदान में उतरे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक, चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

18 Oct 2026   8 Views

स्वयं मैदान में उतरे खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक, चार प्रतिष्ठानों पर कार्रवाई

Share this post with:


00 गंदगी मिलने पर 150 किलो मिठाई और 10 किलो पनीर नष्ट; लाइसेंस निलंबित, तीन दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश
रायपुर। खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता एवं स्वच्छता सुनिश्चित करने और आम नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के नियंत्रक श्री दीपक अग्रवाल स्वयं विभागीय अमले के साथ मैदानी निरीक्षण पर उतरे। उन्होंने रायपुर के तेलीबांधा क्षेत्र स्थित न्यू जनता स्वीट्स, मां अंबे स्वीट्स, स्वीट हट एंड बेकरी तथा पचपेड़ी नाका स्थित रायपुर ढाबा का निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान प्रतिष्ठानों में साफ-सफाई की व्यवस्था संतोषजनक नहीं पाई गई। खाद्य पदार्थों के रखरखाव और स्वच्छता संबंधी लापरवाही को देखते हुए विभागीय दल ने तत्काल कार्रवाई की। कार्रवाई के दौरान लगभग 150 किलोग्राम विभिन्न प्रकार की मिठाइयां और 10 किलोग्राम पनीर नष्ट करवाया गया। विभाग ने चारों प्रतिष्ठानों के खाद्य लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं तथा स्वच्छता व्यवस्था में सुधार होने तक कम से कम तीन दिन दुकानें बंद रखने के निर्देश दिए हैं।
निरीक्षण के दौरान खोवा, कुंदा, पनीर, बूंदी, बेसन के लड्डू, कलाकंद और छेने से बनी मिठाइयों सहित विभिन्न खाद्य पदार्थों के नमूने लेकर प्रयोगशाला जांच के लिए भेजे गए हैं। जांच रिपोर्ट में खाद्य पदार्थ अमानक पाए जाने पर संबंधित कारोबारियों के विरुद्ध नियमानुसार न्यायालयीन कार्रवाई की जाएगी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web