Share this post with:
रायपुर। राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बिलासपुर आईजी रामगोपाल गर्ग को पुलिस महकमें में उत्कृष्ट सेवाओं और बेहतर कार्य करने पर राष्ट्रपति पदक से सम्मानित किया जाएगा।
18 साल की सेवा में गर्ग ने अपनी बेहतर कार्यप्रणाली और सख्त पुलिसिंग के बदौलत महकमे में एक विशिष्ट पहचान बनाई है। गर्ग को उनकी कर्तव्यपरायणता और ईमानदार छवि की वजह से जाना जाता है। 2007 बैच के आईपीएस श्री गर्ग गरियाबंद, कोरिया, बालोद व दुर्ग में बतौर एसपी सेवाएं दी। वह सरगुजा और दुर्ग आईजी के पद पर कार्य करने के पश्चात बिलासपुर में इसी पद पर कार्यरत हैं। इससे पहले वह डीआईजी रायगढ़ के पद पर भी रहे। करीब 7 वर्षों तक सीबीआई में वह पदस्थ रहे। गर्ग सदैव बुनियादी पुलिसिंग के पक्षधर रहे हैं।
वह समय-समय पर पुलिस को जमीनी स्तर पर मजबूती देने के इरादे से कार्यशाला और अन्य तकनीकी कार्यों को बेहतर रूप देने पर जोर देते रहे हैं। गर्ग को राष्ट्रीय स्तर पर भी कुछ कार्यों के लिए भी जाना जाता है। उन्होंने अपने सर्विस कैरियर में ट्रैफिक व्यवस्था को दुरूस्त करने के लिए भी ऐप भी तैयार किया। उनके अनुभव और अच्छे कार्यों के चलते केंद्र सरकार ने उन्हें इंडोनेशिया, सिंगापुर और मलेशिया में भी ट्रेनिंग के लिए भेजा था। इस बीच केंद्र सरकार ने उन्हें राष्ट्रपति पदक से सम्मानित करने की घोषणा की है। इसी के चलते राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उन्हें राष्ट्रपति मेडल से नवाजा जाएगा।
Share this post with:
12 Aug 2026 1 Views
10 Aug 2026 43 Views
10 Aug 2026 36 Views