Share this post with:
0-राष्ट्रवादी विचारक व सुप्रीम कोर्ट अधिवक्ता अश्विनी उपाध्याय होंगे प्रमुख वक्ता
0-भारत की सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके समाधान विषय पर होगा व्याख्यान
रायपुर। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, समाज सुधारक, राष्ट्रभक्त एवं प्रखर अधिवक्ता स्वर्गीय श्री कमलनारायण शर्मा की पुण्य स्मृति में प्रति वर्षानुसार उनके जीवन मूल्यों, त्याग और देशप्रेम को नमन करने हेतु समाज सेवी संस्था जि़न्दगी ना मिलेगी दोबारा द्वारा इस वर्ष का व्याख्यान एवं सम्मान समारोह 26 जून शुक्रवार को रायपुर के शहीद स्मारक भवन में शाम 4 बजे से आयोजित किया जा रहा है।
स्व. कमलनारायण शर्मा स्मृति व्याख्यान एवं सम्मान समारोह आयोजन समिति की ओर से जानकारी देते हुए कार्यक्रम संयोजक अजय शर्मा व सुषमा तिवारी ने बताया कि वर्तमान समय में जहाँ एक ओर भारत वैश्विक मंच पर तीव्र गति से उभर रहा है, वहीं दूसरी ओर आंतरिक एवं बाह्य सुरक्षा, साइबर अपराध, सीमा विवाद, सामाजिक सद्भाव एवं कानूनी जटिलताएँ जैसी अनेक चुनौतियाँ भी मौजूद हैं।
इसी संदर्भ में इस वर्ष का व्याख्यान विषय सुरक्षित भारत - चुनौतियाँ एवं समाधान रखा गया है, जो देश की सुरक्षा व्यवस्था, नीतिगत पहलुओं एवं जनसहभागिता पर गंभीर चिन्तन को प्रोत्साहित करेगा।
मुख्य वक्ता श्री अश्विनी उपाध्याय अधिवक्ता, सर्वोच्च न्यायालय, नई दिल्ली होंगे।श्री उपाध्याय संविधान, कानून एवं राष्ट्रीय सुरक्षा मामलों के विशेषज्ञ हैं। उन्होंने सर्वोच्च न्यायालय में अनेक ऐतिहासिक मामलों में अपनी वकालत की है तथा राष्ट्रीय सुरक्षा, नागरिक अधिकारों और कानूनी सुधारों पर सशक्त विचार रखते हैं।इस अवसर पर वे भारत की सुरक्षा चुनौतियों एवं उनके समाधान पर अपने विचार व्यक्त करेंगे, जो उपस्थित जनसमूह, विद्यार्थियों, अधिवक्ताओं एवं बुद्धिजीवियों के लिए प्रेरणादायक सिद्ध होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य व्याख्यान, के साथ ही स्वाधीनता सेनानी परिवारो साहिंत विधिक सेवा एवम पत्रकारिता क्षेत्रों में उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। साथ ही, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को याद करते हुए एक संक्षिप्त सांस्कृतिक एवं स्मृति प्रस्तुति भी होगी।
आयोजन समिति ने रायपुर एवं आस-पास के सभी नागरिकों, बुद्धिजीवियों, शिक्षकों, छात्रों, अधिवक्ताओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं, युवाओं एवं प्रेस मीडिया से इस कार्यक्रम में अधिकाधिक उपस्थिति का विशेष आग्रह किया है।
Share this post with:
22 Jun 2026 22 Views
20 Jun 2026 16 Views
18 Jun 2026 44 Views
18 Jun 2026 24 Views
18 Jun 2026 19 Views