CNIN News Network

स्व ओम प्रकाश शर्मा स्मृति प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल

12 Sep 2026   9 Views

स्व ओम प्रकाश शर्मा स्मृति प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता कल

Share this post with:


रायपुर। छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ की छत्तीसगढ़ वेटरन्स टेबल टेनिस समिति द्वारा कल स्व. श्री ओम प्रकाश शर्मा स्मृति प्रथम छत्तीसगढ़ राज्य मास्टर्स रैंकिंग टेबल टेनिस प्रतियोगिता-2026 का आयोजन सप्रे शाला टेबल टेनिस हाल, रायपुर में किया जा रहा है। जिसमें पुरुष एकल (आयु वर्ग 40), पुरुष एकल (आयु वर्ग 50), पुरुष एकल (आयु वर्ग 60), पुरुष एकल (आयु वर्ग 65), पुरुष एकल (आयु वर्ग 70), पुरुष एकल (आयु वर्ग 75) एवं महिला एकल (आयु वर्ग 40), महिला एकल (आयु वर्ग 50), महिला एकल (आयु वर्ग 65) कुल मिलाकर 09 वर्गों में आयोजित की जा रही है जिसके लिए प्रतियोगिता स्थल एवं समस्त प्रतिभागियों हेतु सभी तैयारिया पूर्ण कर ली गई है। 
उक्त प्रतियोगिता के सम्बन्ध में छत्तीसगढ़ टेबल टेनिस संघ के सचिव श्री सार्थक शुक्ला ने जानकारी दी कि प्रतियोगिता में राज्य के सभी जिलों से कुल मिलाकर लगभग 150 खिलाड़ी एवं ऑफिसियल्स भाग ले रहे हैं एवं प्रतियोगिता लीग पद्धति में खेली जायेगी। प्रतियोगिता के उदघाटन समारोह के मुख्य अतिथि छत्तीसगढ़ के रिटायर्ड डायरेक्टर जनरल श्री संजय पिल्ले (आई.पी.एस.) होंगे। प्रतियोगिता के मैच कल प्रात: 09.30 बजे से खेले जायेंगे। प्रतियोगिता के मुख्य निर्णायक प्रवीण निरापुरे हैं। उपरोक्त जानकारी प्रतियोगिता के आयोजन सचिव श्री विनय बैसवाड़े ने दी।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web