Share this post with:
बीजापुर। जिले में यातायात पुलिस ने स्टंट कर रहे एक स्कॉर्पियो ड्राइवर पर सख्त कार्रवाई करते हुए मोटरयान अधिनियम के तहत 9 हजार का चालान किया गया। यह कार्रवाई सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के पालन के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत की गई।
बीजापुर यातायात पुलिस के अनुसार स्कॉर्पियो ड्राइवर सार्वजनिक सड़क पर लापरवाही से वाहन चला रहा था और स्टंट कर रहा था। जिससे आम लोगों की सुरक्षा खतरे में पड़ रही थी। वाहन की जांच में पंजीयन की शर्तों का उल्लंघन, चालक के पास ड्राइविंग लाइसेंस न होना, अवैध सायरन और हूटर का इस्तेमाल और ब्लैक फिल्म लगी होना जैसे कई यातायात नियमों का उल्लंघन पाया गया। इसी अभियान के दौरान एक अन्य वाहन की जांच में भी कई अनियमितताएं सामने आईं। इसमें पंजीयन क्रमांक अंकित न होना, प्रदूषण प्रमाण-पत्र (पीयूसी) प्रस्तुत न करना और ब्लैक फिल्म लगी होना शामिल था। यातायात पुलिस ने शनिवार को कुल ₹12,100 की चालानी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने वाहन चालकों को भविष्य में यातायात नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी।
पुलिस अधीक्षक डॉ. जितेंद्र यादव के निर्देशन में यह अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने आम नागरिकों से सार्वजनिक सड़कों पर स्टंट न करने, वाहन में अवैध सायरन, हूटर और ब्लैक फिल्म का उपयोग न करने तथा सभी आवश्यक दस्तावेज साथ रखने की अपील की है। पुलिस का कहना है कि यातायात नियमों का पालन कर खुद और दूसरों के जीवन को सुरक्षित रखा जा सकता है।
Share this post with:
11 Jul 2026 11 Views
11 Jul 2026 19 Views
10 Jul 2026 26 Views
09 Jul 2026 14 Views