CNIN News Network

स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द ही 20 हजार नए पदों पर भर्ती

21 Oct 2026   8 Views

स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द ही 20 हजार नए पदों पर भर्ती

Share this post with:

 

 

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने राज्य के स्कूली शिक्षा ढांचे को मजबूत करने के लिए कई अहम घोषणाएं की हैं। भोपाल स्थित रवींद्र भवन में आयोजित एक राज्य स्तरीय कार्यक्रम के दौरान उन्होंने घोषणा की कि स्कूल शिक्षा विभाग में जल्द ही 20 हजार नए पदों पर भर्ती प्रक्रिया शुरू की जाएगी।

इसके साथ ही प्रदेश भर में 200 नए सांदीपनि विद्यालय खोले जाएंगे और आदिवासी बाहुल्य क्षेत्रों में शिक्षा सुविधाओं के विस्तार के लिए 200 नए स्कूल भवनों का निर्माण कराया जाएगा।

इसी कार्यक्रम के मंच से मुख्यमंत्री ने दिवंगत विभागीय कर्मचारियों के परिजनों को राहत देते हुए करीब 950 आश्रितों को अनुकंपा नियुक्ति के आदेश पत्र भी सौंपे। इनमें 661 सहायक ग्रेड-3, 31 प्राथमिक शिक्षक और 262 चतुर्थ श्रेणी (भृत्य) कर्मचारी शामिल हैं।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14099/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web