CNIN News Network

सौरभ चंद्राकर 8 दिन की सीबीआई रिमांड पर..दिल्ली ले जाएगी टीम; 12 नवंबर को पेशी

04 Nov 2026   22 Views

सौरभ चंद्राकर 8 दिन की सीबीआई रिमांड पर..दिल्ली ले जाएगी टीम; 12 नवंबर को पेशी

Share this post with:

 

 

रायपुर-रायपुर की सीबीआई कोर्ट में महादेव ऑनलाइन सट्टा ऐप मामले के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को पेश किया गया। कोर्ट ने सीबीआई को 8 दिन की कस्टोडियल रिमांड मंजूर की है। टीम दिल्ली लेकर जायेगी और 12 नवंबर को पेशी होगी। बता दें ईडी ने भी रिमांड मांग रखी है। 

सौरभ की पैरवी के लिए दिल्ली से वकील तुषार गिरी सहित अन्य वकील पहुंचे थे। यह भी आदेश दिया गया है कि रिमांड के दौरान सौरभ अपने वकीलों से मिल सकेंगे। अब सौरभ से दिल्ली में ही पूछताछ होगी। वहीं सीबीआई के तरफ से वकील चंदन सिंह आए थे। 

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web