CNIN News Network

सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर

13 Nov 2026   21 Views

सौरभ चंद्राकर 19 नवंबर तक ईडी की रिमांड पर

Share this post with:

 

 

रायपुर। महादेव सट्टा के प्रमोटर सौरभ चंद्राकर से सीबीआई के बाद अब ईडी की टीम सात दिनों तक पूछताछ करेगी। सौरभ चंद्राकर के खिलाफ प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) मनी लांड्रिंग जांच कर रही है।

ईडी ने उसे अपने मामले में पेश कराने के लिए गुरुवार को प्रोडक्शन वारंट हासिल कर लिया था। शुक्रवार सुबह सौरभ को ईडी की विशेष कोर्ट में पेश किया गया। ईडी ने आवेदन पेशकर कस्टोडियल रिमांड की मांग की।

देर शाम तक दोनों पक्षों की बहस सुनने के बाद न्यायाधीश ने सात दिन की रिमांड मंजूर की गई। अब सीबीआई और ईडी की समानांतर कार्रवाई से महादेव सट्टा नेटवर्क के आर्थिक लेन-देन और अन्य ऑपरेटरों की भूमिका सामने आने की उम्मीद है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web