CNIN News Network

सोने की कीमतों में गिरावट को लेकर लखनऊ से पीएम मोदी का बड़ा संदेश

22 Nov 2026   90 Views

सोने की कीमतों में गिरावट को लेकर लखनऊ से पीएम मोदी का बड़ा संदेश

Share this post with:

 

*-एक साल पहले मैंने कहा था गोल्ड मत खरीदो, देश के पैसे बच गए  

लखनऊ-प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को कहा कि भारतीयों ने मई में की गई उनकी अपील पर ध्यान देते हुए सोना खरीदना कम कर दिया, जिससे सोने की कीमतों में गिरावट आई। लखनऊ में एक कार्यक्रम के दौरान उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने उनकी बात मानी, उनके पैसे बचे हैं। गोमती नगर स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित पांचवें 'राष्ट्रीय कौशल दीक्षांत समारोह में लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने कहा कि मैंने देशवासियों से आग्रह किया था कि अगर बहुत जरूरी न हो, तो एक साल तक सोना न खरीदें। उन्होंने यह अपील लगभग छह महीने पहले, 10 मई को की थी। उन्होंने लोगों की इस प्रतिक्रिया की तुलना 1960 के दशक में लाल बहादुर शास्त्री को मिली प्रतिक्रिया से की। उन्होंने कहा,  'जैसे लाल बहादुर शास्त्री जी ने देशवासियों से एक समय का भोजन छोडऩे के लिए कहा था और पूरे देश ने उनकी बात मानी थी, वैसे ही मेरे देश के लोगों में आज भी वही चरित्र है। उन्होंने आगे कहा कि मुझ जैसे एक साधारण व्यक्ति ने लोगों से कम सोना खरीदने के लिए कहा; देशवासियों ने कम सोना खरीदा और सोने की कीमतें गिर गईं। आज लोग मुझसे कहते हैं, मोदी जी, आपने कहा, हमने आपकी सलाह मानी और हमारे पैसे बच गए।

मोदी ने सबसे पहले मई में हैदराबाद में बीजेपी की एक जनसभा में यह अपील की थी। उस समय, पश्चिम एशिया में चल रहे संघर्ष की वजह से कच्चे तेल की कीमतें बढ़ रही थीं और भारत के विदेशी मुद्रा भंडार पर दबाव पड़ रहा था। उन्होंने तब कहा था, सोने की खरीदारी एक ऐसा क्षेत्र है जहाँ बड़ी मात्रा में विदेशी मुद्रा खर्च होती है। देशहित में, हमें यह संकल्प लेना चाहिए कि हम एक साल तक सोना नहीं खरीदेंगे। उस दिन उन्होंने कुल सात अपीलें की थीं, जिनमें ईंधन का कम इस्तेमाल करना और विदेश यात्राओं को टालना भी शामिल था। तीन दिन बाद, सरकार ने सोने और चांदी पर आयात शुल्क  6 प्रश से बढ़ाकर 15प्रश  कर दिया। 1 सितंबर को एक वीडियो संदेश में मोदी ने फिर से यही अपील दोहराई, और इस बार इसे 'स्वदेशी को बढ़ावा देने से जोड़ दिया। पहली अपील के अगले ही दिन ज्वेलरी कंपनियों के शेयरों में भारी गिरावट आई। स्काई गोल्ड के शेयरों में 12प्रश  से ज्यादा, सेंको गोल्ड में लगभग 11प्रश , कल्याण ज्वेलर्स में करीब 10प्रश और टाइटन के शेयरों में 8प्रश  की गिरावट दर्ज की गई।

( साभार-प्रभा साक्षी)

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web