CNIN News Network

सोनम के बाद सिया..घटना से उठे कई सवाल

25 Jun 2026   4 Views

फोटो..सोशल मीडिया से
फोटो..सोशल मीडिया से

Share this post with:

 

पिछले साल मध्य प्रदेश का इंदौर शहर में राजा रघुवंशी की हत्या के मामले में  उनकी  हालिया में विवाहित पत्नी सोनम सहित तथाकथित प्रेमी का नाम सामने आया था। इस मामले में सोनल को  सशर्त जमानत मिल गई है। जमानत के कारण ही  राजा रघुवंशी हत्याकांड की याद सोशल मीडिया  में पुनर्जीवित हुई थी। ज्यादा दिन नहीं बीते है कि पुणे में लगभग ऐसी ही घटना की पुनरावृति हो गई है। पिछले साल मध्य प्रदेश इस साल महाराष्ट्र में केतन अग्रवाल की उनकी होने वाली पत्नी सिया ने सोनम की भूमिका निभाई।  सिया और उनके तथाकथित प्रेमी चेतन ने मिलकर घटना को अंजाम देते हुए लोहगढ़ किले की ऊंचाई से केतन को धक्का देकर मार डाला। इस मामले में सिया और केतन गिरफ्तार किए जा चुके है।

सोनम के द्वारा अपने पति राजा और सिया द्वारा होने वाले पति केतन की हत्या के दो पहलू सामने है। पहला पहलू ये है कि सोनम और सिया  दोनों ही शादी और सगाई के पहले ही किसी अन्य व्यक्ति से प्रेम करते  रहे थे। कानून दोनों को अठारह साल से अधिक उम्र के होने के कारण अपने अच्छे बुरे का निर्णय लेने के लिए सक्षम बनाया था। वे अपने पसंदीदा व्यक्ति से विवाह कर सकते थे। दूसरा पहलू ये है कि दोनों युवतियों के प्रेम के संबंध में दोनों के माता पिता सहित परिवार के अन्य सदस्य अनभिज्ञ थे या फिर जानते हुए परिवार की प्रतिष्ठा के लिए बेमेल संबंध के लिए तैयार नहीं हुए। अक्सर परिवार ये मानकर चलता है कि लड़कियां नासमझ होती है, नादान होती है, भोली होती है।फिसल जाती है।इसका मतलब ये नहीं होता है कि लड़की समझदार है और अपना भला समझती है। ये धारणा भी प्रबल है कि एक बार सात फेरे लग जाए तो  अतीत से पीछा छूट ही जाता है। विवाह के  पहले एक और विवाह के बाद लड़की के हिस्से में दो परिवार की प्रतिष्ठा सामने आ जाती है।लड़कियां समझौता कर लेती है।पति परमेश्वर, सिद्ध हो जाते है।

ये बीते जमाने की बात है।आज का जमाना बदला हुआ है।सामाजिक विघटन की गति इतनी तेज है कि परिवार सिकुड़ गया है।एक या दो संतान के बीच सिमटे परिवार में केवल शौक पूरे किए जाने की मजबूरी है।

 

* संजय दुबे

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web