CNIN News Network

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

23 Nov 2026   3 Views

सेवा सेतु से महज 5 दिनों में मिले जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र, बेटे की शिक्षा की राह हुई आसान

Share this post with:


00 बलौदा के ग्राम बगडबरी निवासी तेजप्रताप को मिली त्वरित सेवा, प्रमाण पत्र मिलने से परिवार को बड़ी राहत
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ शासन द्वारा आम नागरिकों को शासकीय सेवाओं का लाभ सरल, सहज और समयबद्ध तरीके से उपलब्ध कराने के लिए संचालित सेवा सेतु पहल लोगों के लिए सुविधाजनक साबित हो रही है। इस पहल के माध्यम से नागरिकों को आवश्यक प्रमाण पत्र एवं शासकीय दस्तावेज प्राप्त करने में सहूलियत मिल रही है। सेवा सेतु केंद्रों के माध्यम से आवेदन प्रक्रिया सरल होने और निर्धारित समय में सेवाएं उपलब्ध होने से नागरिकों को राहत मिल रही है।
इसी कड़ी में जांजगीर-चांपा जिले के बलौदा विकासखंड अंतर्गत ग्राम बगडबरी निवासी श्री तेजप्रताप के पुत्र को महज 5 दिनों में जाति, निवास और आय प्रमाण पत्र प्राप्त हुए। श्री तेजप्रताप को अपने पुत्र की शिक्षा एवं अन्य आवश्यकताओं के लिए इन प्रमाण पत्रों की जरूरत थी। आवश्यक दस्तावेज समय पर उपलब्ध नहीं होने से शिक्षा संबंधी कार्यों में परेशानी हो सकती थी। ऐसे में सेवा सेतु पहल उनके परिवार के लिए मददगार साबित हुई। श्री तेजप्रताप ने बताया कि उन्होंने अपने पुत्र के जाति, निवास एवं आय प्रमाण पत्र बनवाने के लिए तहसील कार्यालय बलौदा स्थित सेवा सेतु केंद्र में आवेदन प्रस्तुत किया था। केंद्र के माध्यम से आवेदन की प्रक्रिया पूरी होने के महज 5 दिनों के भीतर उनके पुत्र के तीनों प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। कम समय में सभी आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें बड़ी राहत मिली। अब वे अपने पुत्र की शिक्षा से जुड़े आवश्यक कार्यों को आसानी से पूरा कर सकेंगे।
श्री तेजप्रताप ने सेवा सेतु केंद्र की कार्यप्रणाली और त्वरित सेवा की सराहना करते हुए बताया कि उन्हें उम्मीद नहीं थी कि इतने कम समय में तीनों प्रमाण पत्र मिल जाएंगे। लेकिन आवेदन करने के महज 5 दिनों में बिना किसी परेशानी के सभी आवश्यक प्रमाण पत्र प्राप्त हो गए। उन्होंने कहा कि इस व्यवस्था से आम नागरिकों को शासकीय कार्यालयों में आवश्यक दस्तावेज बनवाने में काफी सुविधा मिल रही है।
उन्होंने नागरिकों को सरल और समयबद्ध तरीके से शासकीय सेवाएं उपलब्ध कराने की इस पहल के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त किया। सेवा सेतु पहल के माध्यम से आवश्यक प्रमाण पत्रों की त्वरित उपलब्धता सुशासन और जनसुविधाओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम साबित हो रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web