CNIN News Network

सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

28 Nov 2026   1 Views

सेवा सेतु बना उम्मीद का सेतु, एक घंटे में रवीना को मिला आय प्रमाण पत्र, नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश का सपना हुआ साकार

Share this post with:


गौरेला पेंड्रा मरवाही। शासन की जनहितकारी पहल सेवा सेतु आम नागरिकों के लिए सुगम, सरल और त्वरित शासकीय सेवाओं का माध्यम बन रही है। इस पहल से लोगों को अब आवश्यक प्रमाण पत्रों के लिए कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं, बल्कि कम समय में उनकी समस्याओं का समाधान हो रहा है। इसका लाभ ग्राम पंचायत कोटरियाडांड की रवीना को भी मिला। रवीना ने नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने के लिए आय प्रमाण पत्र बनवाने हेतु सेवा सेतु के माध्यम से तहसील कार्यालय पेंड्रारोड में आवेदन किया। उनकी सुविधा और शासन की त्वरित सेवा व्यवस्था का ही परिणाम रहा कि आवेदन करने के महज एक घंटे के भीतर उन्हें आय प्रमाण पत्र प्राप्त हो गया। 
समय पर आय प्रमाण पत्र मिलने से रवीना की प्रवेश प्रक्रिया में आने वाली बाधा दूर हुई और वह नर्सिंग कॉलेज में प्रवेश लेने में सफल रहीं। इस त्वरित सुविधा से रवीना बेहद प्रसन्न हैं। उन्होंने कहा कि सेवा सेतु के माध्यम से कम समय में आवश्यक दस्तावेज उपलब्ध होने से उन्हें काफी सहूलियत मिली और उनका भविष्य संवारने का सपना साकार हो सका। रवीना ने इस जनहितकारी व्यवस्था के लिए मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद दिया। सेवा सेतु आज केवल शासकीय सेवाओं को आसान बनाने का माध्यम नहीं, बल्कि आम नागरिकों के सपनों को साकार करने और उनके जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त माध्यम बन रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web