Share this post with:
00 शिविर में त्वरित राहत मिलने पर परिजनों ने प्रधानमंत्री व मुख्यमंत्री के प्रति जताया आभार
रायपुर। राज्य शासन द्वारा जनसेवा और सुशासन के संकल्प के साथ संचालित किए जा रहे सेवा संकल्प अभियान से बालोद जिले में जरूरतमंदों की राह आसान हो रही है। समाज कल्याण विभाग द्वारा आयोजित दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम के अंतर्गत लगे विशेष शिविर में डौंडीलोहारा विकासखंड के ग्राम पंचायत खोलझर के आश्रित ग्राम लुरकाझर निवासी 9 वर्षीय बालक दीपेश कुमार को त्वरित राहत मिली।
साल भर से प्रमाण पत्र के लिए परेशान हो रहे इस बालक के परिजनों को शिविर में मेडिकल बोर्ड की टीम के द्वारा मात्र दो घंटे के भीतर दिव्यांगता प्रमाण पत्र जारी किया गया, साथ ही उसे सहजता से चलने-फिरने योग्य बनाने के लिए कैलिपर का नाप भी लिया गया। उल्लेखनीय है कि ग्राम लुरकाझर का दीपेश गांव में खेलते समय अचानक गिर पड़ा था, जिससे उसके पैर में गंभीर चोट आ गई थी। गंभीर चोट के चलते उसका चलना-फिरना दूभर हो गया। लगभग एक वर्ष तक लगातार चले उपचार के बाद भी वह पूरी तरह सामान्य नहीं हो सका और चलने के लिए सहारे का मोहताज होकर दिव्यांगता की श्रेणी में आ गया। बालक के परिजन बीते एक वर्ष से उसका दिव्यांगता प्रमाण पत्र बनवाने के लिए प्रयासरत थे, लेकिन आने-जाने में हो रही दिक्कतों के कारण प्रमाण पत्र नहीं बन पा रहा था।
सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित विशेष शिविर दीपेश और उसके परिवार के लिए एक बड़ा संबल बनकर सामने आया। यहां शिविर में गांव से आने-जाने के लिए नि:शुल्क बस की व्यवस्था की गई। जिसमें वे आसानी से शिविर पहुँचे तथा शिविर में उपस्थित मेडिकल बोर्ड के विशेषज्ञ डॉक्टरों की टीम ने दीपेश की स्थिति का प्राथमिकता के आधार पर गहन स्वास्थ्य परीक्षण किया। चिकित्सकीय औपचारिकताएं तेजी से पूरी करते हुए डॉक्टरों ने महज 2 घंटे के भीतर दीपेश को दिव्यांगता प्रमाण पत्र तैयार कर सौंप दिया। इसके अतिरिक्त, बालक के भविष्य में सुगम आवागमन को ध्यान में रखते हुए मेडिकल टीम द्वारा उसके पैरों का नाप लेकर कैलिपर निर्माण की प्रक्रिया भी मौके पर ही पूरी की गई।
एक ही दिन में प्रमाण पत्र और कैलिपर की स्वीकृति मिलने से दीपेश के परिजनों की चिंता दूर हुई और उनके चेहरे पर संतोष की चमक दिखाई दी। सेवा संकल्प अभियान अंतर्गत आयोजित दिव्यांगजन सहयोग कार्यक्रम में प्रशासन की इस त्वरित और संवेदनशील पहल से अभिभूत होकर बालक के परिजनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति सहृदय आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के शिविर ने उनके बच्चे की समस्या के निराकरण की ओर नई उम्मीद जगा दी है।
Share this post with:
19 Sep 2026 5 Views
19 Sep 2026 12 Views
18 Sep 2026 14 Views
18 Sep 2026 17 Views
18 Sep 2026 14 Views
17 Sep 2026 15 Views