CNIN News Network

सेवा संकल्प अभियान को लेकर वित्त मंत्री चौधरी ने जशपुर के जनप्रतिनिधियों से की वर्चुअल बैठक

10 Sep 2026   3 Views

सेवा संकल्प अभियान को लेकर वित्त मंत्री चौधरी ने जशपुर के जनप्रतिनिधियों से की वर्चुअल बैठक

Share this post with:

 

रायपुर। वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने अपने प्रभार जिले जशपुर के जनप्रतिनिधियों के साथ वर्चुअल माध्यम से जुड़कर सेवा संकल्प अभियान की तैयारियों को लेकर बैठक में सहभागिता की। 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले इस एक माह के अभियान के तहत जिले में प्रस्तावित विभिन्न कार्यक्रमों एवं गतिविधियों की रूपरेखा पर चर्चा की गई।

 सेवा संकल्प अभियान को लेकर वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने जशपुर के जनप्रतिनिधियों से की वर्चुअल बैठक


वित्त मंत्री श्री ओपी चौधरी ने कहा कि 25 वर्षों में आदरणीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी की यात्रा जनसेवा, नेतृत्व और भारत की क्षमता में अटूट विश्वास की कहानी है। उनके जनसेवा के 25 वर्षों की इस प्रेरणादायी यात्रा को जन-जन तक पहुंचाना और सेवा, समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण की भावना को समाज के प्रत्येक वर्ग से जोडऩा हम सभी का दायित्व है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत आत्मविश्वास के साथ विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। विकसित भारत-2047 के संकल्प को साकार करने में युवाओं, जनप्रतिनिधियों और समाज के प्रत्येक वर्ग की सक्रिय भागीदारी महत्वपूर्ण है। बैठक में जशपुर जिले में सेवा संकल्प अभियान के तहत आयोजित किए जाने वाले कार्यक्रमों, जनभागीदारी बढ़ाने, विभिन्न सामाजिक एवं सेवा गतिविधियों तथा अभियान को प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने को लेकर चर्चा की गई।

 

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web