CNIN News Network

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक

06 Sep 2026   4 Views

सेवा संकल्प अभियान को लेकर भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक

Share this post with:


00 17 सितंबर से शुरू होने वाले महीने भर के अभियान की तैयारियों पर मंथन, पदाधिकारियों को सौंपी गई जिम्मेदारियां
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से शुरू होने वाले सेवा संकल्प अभियान को प्रदेश में प्रभावी और व्यापक स्वरूप देने को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश स्तरीय वर्चुअल बैठक शनिवार शाम आयोजित की गई। राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित बैठक में मिले दिशा-निर्देशों के बाद हुई इस बैठक में अभियान के प्रदेश में क्रियान्वयन, कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक जिम्मेदारियों और जनसंपर्क गतिविधियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
बैठक में प्रदेश महामंत्री यशवंत जैन, भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी, प्रदेश महामंत्री शीतल नायक, प्रदेश मीडिया प्रभारी प्रियंका गिरी सहित सभी जिलों के महिला मोर्चा अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष और अन्य पदाधिकारी व सदस्य वर्चुअल माध्यम से शामिल हुए। बैठक में पदाधिकारियों को राष्ट्रीय स्तर पर तय अभियान की रूपरेखा से अवगत कराते हुए प्रदेश में इसे बूथ स्तर तक पहुंचाने के निर्देश दिए गए। इस दौरान अभियान को सफल बनाने के लिए पदाधिकारियों के बीच जिम्मेदारियों का विभाजन किया गया तथा प्रत्येक जिले और मंडल में सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित करने का आह्वान किया गया।
बैठक में बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक 'सेवा संकल्प अभियानÓ चलाया जाएगा। अभियान के तहत सेवा गतिविधियों के साथ जनसंपर्क और जागरूकता से जुड़े विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं और गरीब, महिला, युवा एवं किसान केंद्रित योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने पर विशेष जोर रहेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13997/18

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web