Share this post with:
0-हर महीने मिलने वाली राशि से घरेलू जरूरतें हो रहीं पूरी
0-ग्राम चनवारीडांड की मिलीदेवी के लिए मददगार बनी योजना, नियमित आर्थिक सहायता से बढ़ा आत्मविश्वास
रायपुर--महतारी वंदन योजना ग्रामीण महिलाओं के लिए आर्थिक सहयोग का महत्वपूर्ण माध्यम बन रही है। हर महीने बैंक खाते में पहुंचने वाली एक हजार रुपये की राशि से महिलाएं अपनी छोटी-छोटी जरूरतें पूरी करने के साथ परिवार के खर्चों में भी हाथ बंटा रही हैं। मनेन्द्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिले के विकासखंड मनेन्द्रगढ़ अंतर्गत ग्राम चनवारीडांड निवासी मिलीदेवी भी इस योजना से लाभान्वित हो रही हैं। उन्हें अब तक 32 किस्तों में कुल 32 हजार रुपये की आर्थिक सहायता मिल चुकी है। सेवा संकल्प अभियान 2026 के अंतर्गत सामने आई मिली देवी की यह कहानी महिलाओं को नियमित आर्थिक सहायता से मिल रहे संबल का उदाहरण है।
हर महीने मिल रहे एक हजार रुपये, घरेलू खर्चों में मिल रही राहत
ग्राम चनवारीडांड निवासी मिली देवी को महतारी वंदन योजना के तहत प्रतिमाह एक हजार रुपये की सहायता राशि सीधे उनके बैंक खाते में प्राप्त हो रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय द्वारा योजना की 32वीं किस्त जारी किए जाने के बाद उन्हें अब तक कुल 32 हजार रुपये मिल चुके हैं। इस राशि का उपयोग वह परिवार की दैनिक जरूरतों को पूरा करने में कर रही हैं। नियमित रूप से मिलने वाली आर्थिक सहायता उनके लिए उपयोगी साबित हो रही है। घरेलू जरूरतों के लिए छोटी-छोटी राशि की व्यवस्था करने में अब उन्हें सहूलियत मिल रही है। योजना से प्राप्त राशि परिवार के आर्थिक प्रबंधन में सहयोग देने के साथ उन्हें अपनी आवश्यकताओं के लिए आर्थिक संबल भी प्रदान कर रही है।
नियमित सहायता से आत्मनिर्भरता को मिल रहा बढ़ावा
छत्तीसगढ़ शासन द्वारा संचालित महतारी वंदन योजना के अंतर्गत पात्र विवाहित महिलाओं को प्रतिमाह एक हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। राशि सीधे हितग्राहियों के बैंक खातों में अंतरित की जाती है। योजना का उद्देश्य महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाना, उनकी आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देना तथा परिवार में उनकी आर्थिक भागीदारी को मजबूत करना है। मिलीदेवी के लिए योजना से मिलने वाली सहायता घरेलू जरूरतों को पूरा करने का सहारा बनी है। नियमित आर्थिक सहयोग से उन्हें परिवार के छोटे-मोटे खर्चों में योगदान देने का अवसर मिल रहा है।
सेवा संकल्प अभियान में सामने आई बदलाव की कहानी
जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026 तक संचालित सेवा संकल्प अभियान के तहत शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों की सफलता की कहानियां सामने लाई जा रही हैं। अभियान का उद्देश्य पात्र हितग्राहियों तक योजनाओं का लाभ पहुंचाने के साथ आम नागरिकों को शासकीय योजनाओं के प्रति जागरूक करना है। ग्राम चनवारीडांड की मिलीदेवी के लिए महतारी वंदन योजना से मिली 32 हजार रुपये की सहायता आर्थिक राहत का माध्यम बनी है। हर महीने मिलने वाली एक हजार रुपये की राशि से वह घरेलू जरूरतों को पूरा करने में सहयोग कर रही हैं। उनकी कहानी दर्शाती है कि नियमित आर्थिक सहायता महिलाओं को परिवार की जिम्मेदारियों में भागीदारी निभाने और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढऩे का अवसर प्रदान कर रही है।
Share this post with:
12 Oct 2026 7 Views
12 Oct 2026 20 Views
12 Oct 2026 57 Views
11 Oct 2026 152 Views
10 Oct 2026 135 Views
10 Oct 2026 149 Views
10 Oct 2026 43 Views
09 Oct 2026 52 Views
08 Oct 2026 105 Views