CNIN News Network

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा करेगा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

09 Jun 2026   10 Views

सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के 12 वर्ष पूर्ण होने पर महिला मोर्चा करेगा मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना

Share this post with:


00 केंद्रीय नेतृत्व के आह्वान पर 10 को महिला मोर्चा के तत्वावधान में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन
रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सेवा, सुशासन एवं गरीब कल्याण के गौरवशाली 12 वर्ष की उपलब्धियों को लेकर भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष विभा अवस्थी के आह्वान पर मोर्चा पदाधिकारी व कार्यकर्ता प्रदेशभर के प्राचीन एवं ऐतिहासिक मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना एवं राष्ट्र कल्याण प्रार्थना कार्यक्रम का कल 10 जून को आयोजन रखेंगीं। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार की गौरवशाली उपलब्धियोंको जन-जन तक पहुँचाने का अभियान भी महिला मोर्चा के द्वारा चलाया जाएगा।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष श्रीमती अवस्थी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश में हुए अभूतपूर्व विकास कार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं एवं भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा में हुई वृद्धि के लिए आभार व्यक्त किया जाएगा। साथ ही, राष्ट्र की समृद्धि, देश की खुशहाली तथा जन-जन के सुख, शांति एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना करते हुए विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। श्रीमती अवस्थी ने कहा कि महिला मोर्चा की पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अपने-अपने विधानसभा क्षेत्रों के प्राचीन मंदिरों में उपस्थित होकर श्रद्धा एवं उत्साह के साथ इस कार्यक्रम में सहभागिता निभाएंगीं। यह आयोजन प्रधानमंत्री श्री मोदी के जनसेवा के प्रति समर्पण तथा राष्ट्र निर्माण के संकल्प को जन-जन तक पहुँचाने का एक महत्वपूर्ण माध्यम बनेगा। महिला मोर्चा, भारतीय जनता पार्टी, छत्तीसगढ़ द्वारा सभी कार्यकर्ताओं एवं आमजन से इस पुण्य अवसर पर सहभागिता कर राष्ट्रहित एवं लोककल्याण की प्रार्थना में शामिल होने का आग्रह किया गया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web