CNIN News Network

सूर्या से छिन सकती है टी-20 की कप्तानी

04 Jun 2026   29 Views

सूर्या से छिन सकती है टी-20 की कप्तानी

Share this post with:

 

 मुंबई। सूर्यकुमार यादव को भारतीय टी-20 टीम की कप्तानी से हटाया जा सकता है। इंडियन एक्सप्रेस के मुताबिक उनकी टीम में जगह भी खतरे में है। आयरलैंड और इंग्लैंड दौरे से पहले बीसीसीअई, टीम मैनेजमेंट और चयन समिति नया कप्तान बनाने पर विचार कर रही है।  भारत की टीम इस महीने आयरलैंड में दो टी-20 मैच खेलेगी। इसके बाद इंग्लैंड दौरे पर 5 टी-20 मुकाबले होंगे। इसी साल 8 मार्च को अहमदाबाद में सूर्यकुमार की कप्तानी में भारत ने टी-20 वल्र्डकप जीता था। इसके बावजूद बोर्ड ने टी-20 वल्र्ड कप 2028 को लेकर यह फैसला लिया है। इस मामले में हेड कोच गंभीर से भी चर्चा की गई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13843/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web