Share this post with:
00 वाद-विवाद स्पर्धा: सोशल मीडिया ने मानव संचार को बेहतर तो बनाया
रायपुर। सोशल मीडिया ने मानव संचार को बेहतर बनाया विषय पर हुई वाद विवाद स्पर्धा में पक्ष के वक्ताओं ने कहा कि सोशल प्लेटफार्म आने के बाद सूचनाओं का आदान-प्रदान काफी कम समय यानी चंद सेकंड में सिमट कर रह गया, इससे सुविधाएं काफी बढ़ गई हैं। वहीं विपक्ष के प्रतिभागियों ने सोशल मीडिया के इस्तेमाल से दूर होती आत्मीयता पर सवाल खड़े किए। विपक्ष ने कहा कि आज हर घर की यही स्थिति है कि एक कमरे में घर के चार सदस्य बैठे हैं और सभी अपने- अपने मोबाइल स्क्रॉल कर रहे हैं, ऐसे में बच्चों की माता-पिता के साथ आत्मीयता ही खत्म होते जा रही है।
महाराष्ट्र मंडल के शहीद मेजर यशवंत गोरे स्मृति गणेशोत्सव के चौथे दिन शालेय स्तरीय सोशल मीडिया ने मानव संचार को बेहतर बनाया विषय पर वाद विवाद स्पर्धा में प्रतिभागियों ने दमदारी से अपने पक्ष तटस्थता से रखे। स्पर्धा में संत ज्ञानेश्वर विद्यालय, लक्ष्मी नारायण विद्यालय, गुजराती स्कूल के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। निर्णायक सेवानिवृत्त प्राचार्य श्यामल जोशी, सेवानिवृत्त शिक्षिका कुमुद लाड और वरिष्ठ पत्रकार रविंद्र ठेंगड़ी के अनुसार वाद-विवाद प्रतियोगिता में पक्ष में विजेता गुजराती स्कूल की पायल साहू और विपक्ष से संत ज्ञानेश्वर स्कूल के तन्मय भगाड़े रहे। संत ज्ञानेश्वर की डिंपल अवधिया और लक्ष्मी नारायण विद्यालय की पीहू सोना संयुक्त रूप से उप विजता रहीं।
Share this post with:
19 Sep 2026 0 Views
19 Sep 2026 4 Views
18 Sep 2026 14 Views
18 Sep 2026 17 Views
18 Sep 2026 13 Views
17 Sep 2026 15 Views