CNIN News Network

सुहिणी सोच की महिलाओं ने तंबोला खेलने के साथ किया रेन डांस

18 Apr 2026   8 Views

सुहिणी सोच की महिलाओं ने तंबोला खेलने के साथ किया रेन डांस

Share this post with:

रायपुर। सुहिणी सोच की महिलाओं ने ग्रीन वैली फार्म हाउस अमलेश्वर में पिकनिक मनाया और तंबोला खेलने के साथ रेन डांस का भरपुर आंनद लिया। इस अवसर पर संस्था की फाउंडर मनीषा तारवानी, अध्यक्ष पल्लवी चिमनानी, प्रोग्राम डायरेक्टर ईशानी तोतलानी का विशेष मार्गदर्शन प्राप्त हुआ। 
ज्योति बुधवानी ने जानकारी देते हुए बताया कि मुस्कान लालवानी द्वारा तंबोला को अत्यंत रोचक तरीके से खिलाया और उपस्थित सभी महिलाओं ने इसका भरपूर आनंद उठाया। वहीं आरती मयानी और कृतिका बजाज द्वारा मजेदार गेम्स आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। इसके अलावा पूल एक्टिविटीज के तहत रेन डांस जैसे मनोरंजक कार्यक्रमों ने पूरे माहौल को और भी जीवंत बना दिया। सभी सदस्यों के बीच आपसी मेल-जोल, हँसी-मज़ाक और अपनापन इस आयोजन की खास पहचान रही।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

AD R.O. No. - 13404/21

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web