CNIN News Network

सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान

02 May 2026   16 Views

सुशासन तिहार 2026: नान सहोदर को मिला किसान क्रेडिट कार्ड, खेती हुई आसान

Share this post with:

रायपुर। प्रदेश सरकार द्वारा संचालित सुशासन तिहार-2026 ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान और उन्हें शासकीय योजनाओं से जोडऩे का प्रभावी माध्यम बनकर उभर रहा है। इसी कड़ी में सरगुजा जिले में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर ग्राम आमादरहा निवासी किसान श्री नान सहोदर तिर्की के लिए खुशियां लेकर आया, जहां उन्हें उनका बहुप्रतीक्षित किसान क्रेडिट कार्ड (्यष्टष्ट) प्रदान किया गया।
श्री तिर्की ने बताया कि उन्होंने सुशासन तिहार के दौरान किसान क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन किया था, जिस पर जिला प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए शिविर में ही उनका कार्ड उपलब्ध करा दिया। कार्ड मिलने से उन्होंने खुशी जताई और इसे अपने लिए बड़ी राहत बताया।
मुख्यमंत्री की पहल की सराहना
हितग्राही तिर्की ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुशासन तिहार के कारण अब उन्हें शासकीय दफ्तरों के चक्कर नहीं लगाने पड़ते। गांव में ही समस्याओं का समाधान हो रहा है, जो एक सराहनीय पहल है। उन्होंने बताया कि पहले खेती के लिए साहूकारों से ऋण लेना पड़ता था, जिस पर अधिक ब्याज देना होता था। अब किसान क्रेडिट कार्ड मिलने से उन्हें कम ब्याज पर आसानी से ऋण उपलब्ध होगा और खेती-किसानी सुगम बनेगी।
गांव तक पहुंच रही योजनाओं की सुविधा
सुशासन तिहार के अंतर्गत 10 जून तक जिले में आयोजित होने वाले जन समस्या निवारण शिविरों का उद्देश्य शासन की योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना है। इन शिविरों में न केवल आवेदनों का निराकरण किया जा रहा है, बल्कि मौके पर ही प्रमाण पत्र एवं अन्य हितग्राहीमूलक सामग्रियों का वितरण कर लोगों को लाभान्वित किया जा रहा है। नान सहोदर तिर्की जैसे अनेक किसानों के लिए सुशासन तिहार उनकी मांगों, समस्याओं और शिकायतों के समाधान का सशक्त माध्यम साबित हो रहा है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13783/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web