Share this post with:
रायपुर। मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव सुबोध कुमार सिंह और निहारिका बारिक सिंह अपर मुख्य सचिव के पद पर पदोन्नत हुए हैं।
भाप्रसे के 1997 बैच के अफसर सुबोध कुमार सिंह और निहारिका सिंह बारिक को उनके पदभार ग्रहण करने की तिथि से पदोन्नति दी गई है। पदोन्नति के बाद सुबोध सिंह मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव होंगे। इसके साथ वे उर्जा विभाग के अपर मुख्य सचिव,छत्तीसगढ़ स्टेट पावर कंपनीज के अध्यक्ष और नई दिल्ली स्थित छत्तीसगढ़ भवन के प्रमुख आवासीय आयुक्त का अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे।
इसके अलावा निहारिका बारिक सिंह को गृह व जेल विभाग में अपर मुख्य सचिव बनाया गया है। दोनों अधिकारियों की नवीन पदस्थापना आगामी आदेश तक अस्थायी रूप से की गई है।
Share this post with:
19 Nov 2026 13 Views
19 Nov 2026 15 Views
19 Nov 2026 18 Views
19 Nov 2026 25 Views
19 Nov 2026 38 Views
19 Nov 2026 27 Views
18 Nov 2026 79 Views