Share this post with:
बिलासपुर। सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम ने छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में छह नए जजों कों नियुक्त किया है, इनमें चार अधिवक्ता और न्यायिक सेवा के दो अधिकारी शामिल हैं। 30 अक्टूबर 2026 को हुई कॉलेजियम की बैठक में इन नामों पर सहमति बनी।
कॉलेजियम ने अधिवक्ता कोटे से आनंद शुक्ला, रत्न निधि पुष्टि (आर.एन. पुष्टि अथवा रतन पुष्टि), शशांक ठाकुर और सौरभ शर्मा के नामों की सिफारिश की है। इन चारों को हाईकोर्ट में जज नियुक्त करने का प्रस्ताव है। न्यायिक सेवा कोटे से रजनीश श्रीवास्तव और बलराम प्रसाद वर्मा के नाम आगे बढ़ाए गए हैं। इस तरह छह नामों में चार अधिवक्ता और दो न्यायिक अधिकारी शामिल हैं। कॉलेजियम की सिफारिश के बाद अब नियुक्ति की आगे की प्रक्रिया पूरी की जाएगी। अंतिम नियुक्ति संबंधित संवैधानिक प्रक्रिया के बाद होगी।
छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में जजों के कुल 22 पद स्वीकृत हैं। सितंबर 2026 में तीन नए जजों संतोष शर्मा, सुषमा सावंत और सुधीर कुमार की नियुक्ति के बाद कार्यरत जजों की संख्या 14 बताई गई थी। अब छह प्रस्तावित नियुक्तियां पूरी होने पर यह संख्या बढ़कर 20 हो सकती है। इसके बावजूद हाईकोर्ट में दो पद खाली रह जाएंगे।
Share this post with:
30 Oct 2026 26 Views
30 Oct 2026 41 Views
30 Oct 2026 26 Views
30 Oct 2026 26 Views
30 Oct 2026 64 Views