Share this post with:
सुकमा। जिले में आत्मसमर्पित नक्सलियों से मिली जानकारी के आधार पर 30 अगस्त को जिला बल, डीआरजी और बस्तर फाइटर्स की संयुक्त टीम ने इलाके में सर्चिग शुरू की। रविवार को सुबह करीब 11 बजे जवानों ने थाना कोंटा क्षेत्र के ग्राम बेलपोच्चा से गोमपाड़ जाने वाले मार्ग से नक्सली डंप बरामद किया। बरामद नक्सली डंप से दो टिफिन बम वायर रहित अवस्था में 04 बंडल कोडेक्स वायर, 10 डेटोनेटर, 17 जिलेटिन, 01 बंडल फ्यूज वायर, 03 बंडल बिजली वायर, 02 स्टील टिफिन 02 प्लास्टिक डस्टबिन, जिनमें बिजली वायर भरा हुआ था, 01 बैटरी एवं अन्य नक्सल सामग्री बरामद हुआ। सुकमा एसपी मयंक गुर्जर ने इसकी पुष्टि करते हुए कहा कि जंगलों एवं दुर्गम क्षेत्रों में नक्सलियों द्वारा छिपाकर रखे गए हथियार, गोला-बारूद, विस्फोटक एवं अन्य सामग्री के डम्प की तलाश के लिए सर्चिंग अभियान आगे भी जारी रहेगा।
सुकमा एसपी मयंक गुर्जर एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (नक्सल ऑप्स) रोहित शाह के मार्गदर्शन में जिले में लगातार सर्चिंग अभियान चलाया जा रहा है। मिली जनकारी के अनुसार आत्मसमर्पित नक्सलियों से बेलपोच्चा-गोमपाड़ मार्ग के आस-पास के जंगलों में नक्सली डम्प होने की सूचना मिली थी। इसके बाद क्षेत्र में सर्चिंग के दौरान टीम को संदिग्ध डम्प मिला। डम्प की तलाशी लेने पर दो टिफिन बम वायर रहित अवस्था में बरामद हुए। इनमें एक टिफिन बम का वजन 5 किलोग्राम तथा दूसरे का वजन 3 किलोग्राम है। 04 बंडल कोडेक्स वायर, 10 डेटोनेटर, 17 जिलेटिन, 01 बंडल फ्यूज वायर, 03 बंडल बिजली वायर, 02 स्टील टिफिन 02 प्लास्टिक डस्टबिन, जिनमें बिजली वायर भरा हुआ था, 01 बैटरी एवं अन्य नक्सली सामग्री बरामद कर नियमानुसार अग्रिम कार्रवाई की गई है।
Share this post with:
30 Aug 2026 13 Views
30 Aug 2026 36 Views
30 Aug 2026 20 Views
30 Aug 2026 17 Views
30 Aug 2026 29 Views