Share this post with:
सुकमा। जिले में धान खरीदी के पहले दिन किसी किसान का टोकन नहीं कटा। दोपहर 3 बजे तक जिला मुख्यालय के खरीदी केंद्र में न किसान पहुंचे और न ही धान से भरी गाडिय़ां आईं, खरीदी की तैयारियां पूरी थीं। परंपरानुसार कांटा पूजन भी किया गया, लेकिन जिले के किसी भी केंद्र में धान खरीदी शुरू नहीं हो सकी। कर्मचारी और अधिकारी किसानों का इंतजार करते रहे। सुकमा जिले में धान खरीदी के लिए 27 समितियां बनाई गई हैं। इनमें 18,641 किसानों ने पंजीयन कराया है। किसानों ने कुल 36,389.55 हेक्टेयर में धान की फसल लगाई है।
जिले के अधिकारियों के अनुसार सुकमा में दूसरे जिलों के मुकाबले धान की कटाई देर से होती है। इसलिए शुरुआती दिनों में खरीदी केंद्रों पर किसानों की आवाजाही कम रहने का अनुमान है। अधिकारियों को उम्मीद है कि 25 नवंबर तक किसान धान लेकर केंद्रों में पहुंचने लगेंगे। दूसरे राज्यों से आने वाले धान और अवैध परिवहन पर नजर रखने के लिए जिले में 14 चेक पोस्ट बनाए गए हैं। प्रशासन ने खरीदी केंद्रों में जरूरी इंतजाम भी पूरे कर लिए हैं। पिछले खरीफ सीजन में जिले में करीब 08 लाख क्विंटल धान की खरीदी हुई थी।
जिला खाद्य अधिकारी रवि शंकर कोमरा ने बताया कि जिले की 27 समितियों में धान खरीदी की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। धान की कटाई देर से होने के कारण शुरुआती दिनों में किसानों की आवक कम रहने की संभावना है। 25 नवंबर तक किसानों के केंद्रों में पहुंचने की उम्मीद है। अवैध धान परिवहन पर नजर रखने के लिए 14 चेक पोस्ट भी बनाए गए हैं।
Share this post with:
15 Nov 2026 16 Views
15 Nov 2026 52 Views
15 Nov 2026 86 Views
14 Nov 2026 305 Views
14 Nov 2026 285 Views