CNIN News Network

सुकमा में ग्रामीण की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर हुआ विवाद

03 Nov 2026   14 Views

सुकमा में ग्रामीण की मौत के बाद अंतिम संस्कार को लेकर हुआ विवाद

Share this post with:

सुकमा। जिले के छिंदगढ़ ब्लॉक के पेंदलनार गांव में धर्म परिवर्तन के बाद एक ग्रामीण के अंतिम संस्कार को लेकर विवाद हो गया। 76 वर्षीय बंडी मुचाकी की मौत के बाद परिजन उनका शव गांव में दफनाना चाहते थे, लेकिन ग्रामीणों ने इसकी अनुमति नहीं दी। इसके बाद परिजन शव लेकर सुकमा पहुंचे, लेकिन यहां के कब्रिस्तान में भी अंतिम संस्कार को लेकर परेशानी हुई। दो जगहों पर दिक्कत आने के बाद मामला प्रशासन तक पहुंचा। अधिकारियों को हस्तक्षेप कर अंतिम संस्कार के लिए रास्ता निकालना पड़ा।
प्राप्त जानकारी के अनुसार बंडी मुचाकी ने ईसाई धर्म अपना लिया था। उनकी मौत के बाद परिजन गांव में ही शव दफनाने की तैयारी कर रहे थे। इस पर ग्रामीणों ने धर्म परिवर्तन का हवाला देते हुए आपत्ति जताई। गांव में अनुमति नहीं मिलने पर परिजन शव लेकर जिला मुख्यालय सुकमा पहुंचे। परिजनों को उम्मीद थी कि सुकमा के कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार हो जाएगा, लेकिन वहां भी शव दफनाने को लेकर अड़चन आ गई। इससे परिजन परेशान हो गए। मामला प्रशासन तक पहुंचने के बाद अधिकारियों ने हस्तक्षेप किया और अंतिम संस्कार के लिए समाधान निकालने की पहल की।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web