CNIN News Network

सुकमा के पोटाकेबिन पोलमपल्ली की 24 छात्राएं हुई बीमार, एक गंभीर

29 Aug 2026   15 Views

सुकमा के पोटाकेबिन पोलमपल्ली की 24 छात्राएं हुई बीमार, एक गंभीर

Share this post with:

सुकमा। जिले में स्थित बालिका पोटाकेबिन पोलमपल्ली में दो दिनों के भीतर 24 छात्राओं के अचानक बीमार पडने से हड़कंप मच गया है। छात्राओं को बुखार, उल्टी और दस्त की शिकायत के बाद उपचार के लिए दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। इनमें से एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे बेहतर उपचार के लिए सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया है। घटना के बाद स्वास्थ्य विभाग की टीम स्थिति पर नजर बनाए हुए है। बीमारी की वजह जानने के लिए भोजन, पानी और अन्य संभावित कारणों की जांच किए जाने की संभावना है। फिलहाल स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता बीमार छात्राओं को बेहतर उपचार उपलब्ध कराना और पोटाकेबिन में अन्य छात्राओं के स्वास्थ्य को सुरक्षित रखना है।
मिली जानकारी के अनुसार पोटाकेबिन में लगभग 350 छात्राएं अध्ययनरत हैं। लगातार छात्राओं के बीमार होने की जानकारी सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। बीमार छात्राओं को तत्काल स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाकर उपचार शुरू कराया गया। स्वास्थ्य केंद्र में उपचार के बाद कुछ छात्राओं की तबीयत में सुधार होने पर उन्हें वापस पोटाकेबिन भेज दिया गया है। वहीं 23 छात्राओं का दोरनापाल स्वास्थ्य केंद्र में इलाज जारी है। एक छात्रा की हालत गंभीर होने पर उसे सुकमा जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है। बड़ी संख्या में छात्राओं के बीमार पडने से पोटाकेबिन की भोजन, पेयजल और स्वच्छता व्यवस्था पर सवाल उठने लगे हैं। हालांकि अभी तक छात्राओं के अचानक बीमार पडने की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web