Share this post with:
सुकमा। सुकमा जिले के नए पुलिस अधीक्षक आईपीएस मयंक गुर्जर ने विधिवत पदभार ग्रहण कर अपनी जिम्मेदारी संभाल ली। कार्यभार संभालने के तुरंत बाद उन्होंने पुलिस अधिकारियों की बैठक लेकर जिले की कानून-व्यवस्था, सुरक्षा व्यवस्था और क्षेत्रीय परिस्थितियों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। बैठक के दौरान आगामी दिनों में चलाए जाने वाले अभियानों और पुलिस विभाग की प्राथमिकताओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।
बता दें मयंक गुर्जर वर्ष 2020 बैच के अधिकारी हैं और मूल रूप से मध्यप्रदेश के इंदौर के निवासी हैं। उन्होंने आईआईटी से बीटेक की पढ़ाई पूरी करने के बाद पहले ही प्रयास में संघ लोक सेवा आयोग (यूपीएससी) की परीक्षा उत्तीर्ण कर भारतीय पुलिस सेवा में स्थान प्राप्त किया।
Share this post with:
17 Jul 2026 7 Views
17 Jul 2026 4 Views
17 Jul 2026 11 Views
16 Jul 2026 6 Views
16 Jul 2026 9 Views
14 Jul 2026 24 Views