CNIN News Network

सुकमा के जगरगुंडा जंगल में मिला 5-5 किलो के दो आईईडी मौके पर किया निष्क्रिय

12 Nov 2026   2 Views

सुकमा के जगरगुंडा जंगल में मिला 5-5 किलो के दो आईईडी मौके पर किया निष्क्रिय

Share this post with:


सुकमा। जिले के जगरगुंडा थाना क्षेत्र के कोंडापल्ली इलाके में सुरक्षाबलों ने नक्सलियों द्वारा पूर्व में लगाया गया दो आईईडी बरामद किए हैं। दोनों विस्फोटकों का वजन लगभग 5-5 किलोग्राम था। बम निरोधक दस्ते ने मानक सुरक्षा प्रक्रियाओं का पालन करते हुए दोनों आईईडी को नियंत्रित तरीके से मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया।
जगरगुंड़ा पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार गोलकोंडा कैंप की सी/228 कंपनी के जवान द्वितीय कमान अधिकारी एवं वर्तमान कमांडेंट बिपिन कुमार सिंह के नेतृत्व में कोंडापल्ली और आस-पास के जंगलों में एरिया डोमिनेशन अभियान पर निकले थे। इस इलाके में पहले भी नक्सलियों द्वारा आईईडी छिपाकर रखे जाने की सूचना मिली थी। इसके आधार पर पूर्व में कई बार सर्च ऑपरेशन चलाए गए थे, लेकिन तब कोई सफलता नहीं मिली थी। गुरूवार को मिली पुख्ता खुफिया सूचना में कैंप से करीब दो किलोमीटर उत्तर-पश्चिम दिशा में आईईडी छिपाकर रखे जाने का संकेत मिला। इसके बाद जवानों को मुख्य ऑपरेशन रूट से करीब 600 से 700 मीटर दूर संदिग्ध स्थान की ओर भेजा गया।
संदिग्ध स्थान पर पहुंचने के बाद जवानों ने इलाके की घेराबंदी कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम किए। इसके बाद बीडीएस की टीम और ्य9 डॉग स्क्वॉड की मदद से व्यवस्थित तरीके से तलाशी अभियान चलाया गया। इस दौरान दो अलग-अलग स्थानों से करीब 5-5 किलो के दो आईईडी बरामद किए गए। दोनों का कुल वजन करीब 10 किलोग्राम था। आईईडी मिलने के बाद बीडीएस की टीम ने मानक संचालन प्रक्रिया और सुरक्षा प्रोटोकॉल का पालन करते हुए दोनों विस्फोटकों को नियंत्रित तरीके से मौके पर ही निष्क्रिय कर नष्ट कर दिया। कार्रवाई पूरी होने के बाद पूरे इलाके की दोबारा जांच की गई। इसके बाद कंपनी के सभी जवान सुरक्षित कैंप लौट आए। मामले में आवश्यक कानूनी औपचारिकताएं और दस्तावेजी कार्रवाई की जा रही है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web