CNIN News Network

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से

07 Nov 2026   16 Views

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 16 फरवरी से

Share this post with:

रायपुर। केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड ने 10वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षा 2027 के तिथियों की घोषणा कर दी है। दोनों क्लास की परीक्षाएं 16 फरवरी 2027 से शुरू होंगी। सभी पेपर सुबह 10:30 बजे से शुरू होंगे। बोर्ड के मुताबिक, 10वीं के छात्र 83 विषयों और 12वीं के छात्र 121 विषयों की परीक्षा देंगे। तिथि परीक्षा शुरू होने से 101 दिन पहले जारी की गई है।
बोर्ड ने बताया कि परीक्षा कार्यक्रम कई बातों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है। इनमें शामिल हैं - छात्रों द्वारा आमतौर पर एक साथ चुने जाने वाले विषयों के पेपरों के बीच का अंतर, प्रमुख प्रवेश परीक्षाओं का शेड्यूल, और हर परीक्षा केंद्र पर शामिल होने वाले परीक्षार्थियों की संख्या। ष्टक्चस्श्व ने कहा कि उसने इस शेड्यूल को इस तरह से भी तैयार किया है ताकि मूल्यांकन प्रक्रिया के दौरान छात्रों को लंबे समय तक स्कूल से दूर न रहना पड़े।
बोर्ड ने डेट शीट तैयार करते समय 40,000 से अधिक विषय संयोजनों पर विचार किया, ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि किसी छात्र द्वारा चुने गए किन्हीं दो विषयों की परीक्षाएं एक ही दिन न पड़ें। नोटिफिकेशन में कहा गया है कि स्कूलों द्वारा उम्मीदवारों की सूची जमा करने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही यह शेड्यूल फाइनल किया गया। अब बोर्ड के पास छात्रों द्वारा चुने गए विषय संयोजनों का अंतिम डेटा मौजूद है। बोर्ड ने यह भी कहा कि परीक्षाओं का सुचारू संचालन सुनिश्चित करने के लिए, उसने प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों की संख्या पर विचार किया है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 14159/26

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web