CNIN News Network

सीजेपी की सरकार को चेतावनी- छात्रों पर पुलिस एक्शन रोकें, वरना फिर से धरने पर बैठ जाएंगे

27 Jul 2026   5 Views

सीजेपी की सरकार को चेतावनी- छात्रों पर पुलिस एक्शन रोकें, वरना फिर से धरने पर बैठ जाएंगे

Share this post with:

नई दिल्ली : जंतर मंतर से धरना खत्म कर लौटी कॉकरोच जनता पार्टी ने एक बार फिर से आंदोलन शुरू करने की चेतावनी दी है. सीजेपी के प्रवक्ता आशुतोष रांका ने एक ट्वीट किया है, जिसमें केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा और जितेंद्र सिंह को टैग करते हुए समझौते के अनुसार काम न होने की बात कही है. रांका ने कहा कि समझौते में कहा गया था कि आंदोलनकारियों के खिलाफ कोई पुलिस कार्रवाई नहीं होगी. इसके बाद भी बिहार और बंगाल में बड़ी संख्या में छात्रों को गिरफ्तार किया गया है. इसके अलावा दिल्ली में सैकड़ों छात्रों को सर्विलांस किया गया है या फिर उनका उत्पीड़न हुआ है. ऐसा कई राज्यों में हो रहा है.  

दिल्ली और आसपास के कुछ इलाकों में प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लेने की बात भी सामने आई है. हमारी डिमांड है कि छात्रों के खिलाफ दर्ज सभी केसों को तुरंत वापस लिया जाए. इसके अलावा भविष्य में भी इस आंदोलन से जुड़े मामलों में केस दर्ज न किए जाएं. हमारी डिमांड है कि कल तक आप इस संबंध में हमें जानकारी दें. यह बताएं कि भारत सरकार कब क्या कर रही है या करेगी. यही नहीं उन्होंने कहा कि यदि इन केसों को वापस नहीं लिया गया और पुलिस का एक्शन जारी हुई तो हम फिर से जंतर मंतर पर बैठने को मजूबर होंगे और आंदोलन करेंगे.

Share this post with:

AD R.O. No. - 13910/69

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web