CNIN News Network

सीजीपीएससी सब-इंस्पेक्टर चयन पर कांग्रेस के फेक नैरेटिव का हुआ पर्दाफाश - यादव

09 Aug 2026   13 Views

सीजीपीएससी सब-इंस्पेक्टर चयन पर कांग्रेस के फेक नैरेटिव का हुआ पर्दाफाश - यादव

Share this post with:


जगदलपुर। भारतीय जनता युवा मोर्चा बस्तर जिलाध्यक्ष अभिलाष यादव ने कहा कि सीजीपीएससी सब-इंस्पेक्टर भर्ती में चयनित युवाओं के नामों को लेकर कांग्रेस द्वारा सोशल मीडिया और सार्वजनिक मंचों पर जिस तरह का भ्रम और कथित फेक नैरेटिव फैलाने का प्रयास किया गया, उसका अब स्वयं चयनित अभ्यर्थियों ने सामने आकर जवाब दे दिया है। उन्होने कांग्रेस को कहा कि युवाओं की सफलता और उनकी मेहनत पर सवाल उठाने के बजाय तथ्यों के साथ बात करनी चाहिए। चयनित अभ्यर्थियों द्वारा स्वयं सामने आकर स्थिति स्पष्ट किए जाने के बाद कांग्रेस द्वारा फैलाया गया भ्रम पूरी तरह बेनकाब हो गया है।
अभिलाष यादव ने कहा कि युवाओं की मेहनत, प्रतिभा और उनके भविष्य को राजनीतिक स्वार्थ के लिए बदनाम करना कांग्रेस की नकारात्मक राजनीति का उदाहरण है। जिन युवाओं ने दिन-रात मेहनत करके प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल की है, उनके सम्मान के साथ खिलवाड़ किसी भी स्थिति में स्वीकार नहीं किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की प्राथमिकता पारदर्शी व्यवस्था, निष्पक्ष अवसर और युवाओं के भविष्य को मजबूत करना है। कांग्रेस यदि किसी भर्ती प्रक्रिया पर सवाल उठाती है तो उसे तथ्यों और प्रमाणों के साथ अपनी बात रखनी चाहिए, न कि चयनित युवाओं के नामों को लेकर भ्रम फैलाना चाहिए।
अभिलाष यादव ने कांग्रेस को चुनौती देते हुए कहा कि राजनीति के लिए झूठे नैरेटिव गढऩे के बजाय कांग्रेस तथ्यों के साथ सामने आए। बस्तर का युवा अब जागरूक है और वह झूठ, भ्रम और राजनीतिक प्रोपेगेंडा को पहचानता है। उन्होंने चयनित सभी युवाओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनकी सफलता बस्तर और छत्तीसगढ़ के लाखों युवाओं के लिए प्रेरणा है। युवाओं के सम्मान और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए भारतीय जनता युवा मोर्चा सदैव युवाओं के साथ खड़ा रहेगा।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web