CNIN News Network

सीजीटीए ने प्रमोशन, गैर शिक्षकीय कार्यों को लेकर संयुक्त संचालक (शिक्षा) से की चर्चा

06 Aug 2026   10 Views

सीजीटीए ने प्रमोशन, गैर शिक्षकीय कार्यों को लेकर संयुक्त संचालक (शिक्षा) से की चर्चा

Share this post with:


जगदलपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रदेश उपाध्यक्ष प्रवीण श्रीवास्तव और बस्तर जिलाध्यक्ष डॉ लुदरसन कश्यप के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने संयुक्त संचालक से भेंट कर शिक्षक प्रमोशन, वरिष्ठता सूची में सुधार और गैर शिक्षकीय कार्यों को लेकर विस्तृत चर्चा की गई ।संयुक्त संचालक (शिक्षा) एचआर. सोम ने कहा कि प्राप्त दावा आपत्ति के बाद वरिष्टता सूची में सुधार कर वर्तमान प्रचलित नियमानुसार शीघ्र ही पदोन्नति दे डी जायेगी। 
चर्चा के दाैरान बताया गया कि सहायक शिक्षक से प्रा. शाला प्रधान पाठक और यूडीटी तथा यूडीटी से मा. शाला प्रधान पाठक के रिक्त पदों के विरुद्ध डीपीआई के द्वारा जारी डेटलाइन के अनुसार प्रमोशन देने की मांग रखी। साथ ही संभाग स्तर पर जारी वरिष्ठता सूची में कई त्रुटियों से अवगत कराया गया, जिस पर सुधार करने की आवश्यकता है। सीजीटीए के प्रतिनिधि मंडल ने इस दौरान गैर शैक्षिक कार्य तथा अति आवश्यक कार्य का हवाला देकर कई प्रकार के ऑनलाइन कार्य, प्रतिदिन फोटो और विडिओ बनाकर अपलोड करने का कार्य, एक ही जानकारी को ऑनलाइन, ऑफलाइन और गूगल वर्कशीट, एक्सल सीट पर मंगाई जाती है, जिससे की बच्चों को आध्यापन में लगने वाले महत्वपूर्ण समय इन कार्यों में व्यतीत हो जाता है, और बच्चों की पढ़ाई का मूल कार्य छूट जाता है। वैसे भी अधिकांश प्राथमिक शालाओं में 2 शिक्षक ही पदस्थ है। जिससे इस प्रकार के कार्य के चलते प्रतिदिन पढ़ाई का महत्वपूर्ण कालखंड छूट जाता है। इस विषय पर आवश्यक हस्तक्षेप करने हेतु जेडी श्री सोम से आग्रह किया गया। 
इस दौरान प्रदेश पदाधिकारी श्रीमती कमला शर्मा, श्रीमती जुलेखा शाह, जिला संयोजक फूलदास नागेश, जिला सचिव मो ताहिर शेख, प्रदेश आईटी सेल प्रतिनिधि नीलमणी साहू, विकास साहू, जिला कोषाध्यक्ष अमित पॉल, जिला संयुक्त सचिव डॉ तुलादास मानिकपुरी, रामप्रसाद ठाकुर, मनीष अहीर, जिला महिला प्रमुख भूमिका निषाद, सीमा कठाने, गीता ठाकुर सहित सीजीटीए के प्रतिनिधिगण मौजूद थे।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13944/16

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web