CNIN News Network

सीजफायर की हकीकत..ट्रम्प बोले- ईरान कंगाल हो रहा,उधर ईरानी सैन्य बल का सड़कों पर प्रदर्शन

22 Apr 2026   6 Views

सीजफायर की हकीकत..ट्रम्प बोले- ईरान कंगाल हो रहा,उधर ईरानी सैन्य बल का सड़कों पर प्रदर्शन

Share this post with:

 

 

 तेहरान/वॉशिंगटन -ईरान के साथ एकतरफा सीजफायर बढ़ाने के बाद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प ने समुद्र में अमेरिकी नाकेबंदी की तारीफ की है। ईरान कंगाल हो रहा है नाकेबंदी स रोज 500 मिलियन नुकसान हो रहा है।उधर ईरानी दूत ने कहा है कि नाकेबंदी हटने के बाद ही कोई बातचीत होगी। उधर तेहरान की सड़कों पर ईरानी सेना ने अपनी शक्ति का प्रदर्शन करते हुए कहा है कि अब अगर हमला हुआ तो मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।  ईरान में सैन्य प्रदर्शन और कूटनीतिक गतिविधियां एक साथ चलती नजर आ रही हैं। एक ओर राजधानी तेहरान सहित पूरे देश में सरकार समर्थित रैलियों में शक्तिशाली हथियारों का प्रदर्शन किया जा रहा है, वहीं दूसरी ओर सरकार अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बातचीत के जरिए समाधान तलाशने की कोशिश भी कर रही है। बता दें कि तेहरान की सड़कों पर आयोजित मिसाइल परेड ने पूरी दुनिया का ध्यान अपनी ओर खींचा। खास बात यह है कि यह परेड संघर्षविराम अवधि समाप्त होने से ठीक पहले आयोजित की गयी थी। यानि ईरान अमेरिका को साफ संदेश दे रहा था कि यदि वह दोबारा युद्ध मैदान में आया तो तेहरान पूरी ताकत के साथ सामना करने के लिए तैयार है।

Share this post with:

AD R.O. No. - 13766/84

POPULAR NEWS

© 2022 CNIN News Network. All rights reserved. Developed By Inclusion Web