Share this post with:
00 मोहनपुर में बना और जारी हुआ जॉब कार्ड, स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों से जुडऩे का रास्ता हुआ आसान
रायपुर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में राज्य सरकार नागरिकों की समस्याओं के त्वरित निराकरण और शासन की योजनाओं का लाभ पात्र हितग्राहियों तक पहुंचाने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। इसी दिशा में संचालित सीएम हेल्पलाइन आम नागरिकों की समस्याओं के समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही है। सरगुजा जिले के अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत मोहनपुर निवासी श्री मनोज एक्का की जॉब कार्ड संबंधी समस्या का समाधान सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद किया गया।
स्थान बदला तो जॉब कार्ड की आई समस्या
मनोज एक्का ने बताया कि वे पूर्व में ग्राम सोनपुर कला में निवास करते थे, जहां उनका जॉब कार्ड बना हुआ था। बाद में वे मोहनपुर में घर-जमाई के रूप में रहने लगे। निवास स्थान बदलने के बाद मोहनपुर में उनका जॉब कार्ड उपलब्ध नहीं था। इसके कारण उन्हें वर्तमान निवास क्षेत्र में ग्रामीण रोजगार से जुड़ी प्रक्रिया का लाभ लेने में कठिनाई हो रही थी। स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसरों से जुडऩे के लिए जॉब कार्ड आवश्यक होने के कारण श्री एक्का ने अपनी समस्या के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन का सहारा लिया।
शिकायत दर्ज होते ही शुरू हुई कार्रवाई
मनोज एक्का ने सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कर मोहनपुर में जॉब कार्ड बनाए जाने का अनुरोध किया। शिकायत संबंधित विभाग के संज्ञान में आने के बाद आवश्यक प्रक्रिया पूरी की गई। इसके पश्चात मोहनपुर में श्री एक्का का जॉब कार्ड तैयार कर जारी कर दिया गया। जॉब कार्ड जारी होने से अब श्री एक्का अपने वर्तमान निवास क्षेत्र में ग्रामीण रोजगार से संबंधित अवसरों से जुड़ सकेंगे। इससे उन्हें स्थानीय स्तर पर रोजगार प्राप्त करने में सुविधा होगी और परिवार की आजीविका को भी सहारा मिलेगा।
समस्या का समाधान होने पर जताया आभार
लंबे समय से बनी समस्या का समाधान होने पर श्री मनोज एक्का ने प्रसन्नता व्यक्त की। उन्होंने बताया कि मोहनपुर में जॉब कार्ड नहीं होने के कारण उन्हें परेशानी हो रही थी। सीएम हेल्पलाइन में शिकायत दर्ज कराने के बाद उनकी समस्या का समाधान हुआ और अब उनका जॉब कार्ड बनकर जारी हो चुका है। एक्का ने समस्या के निराकरण के लिए शासन-प्रशासन एवं संबंधित अधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त किया। उन्होंने विशेष रूप से मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि सीएम हेल्पलाइन के माध्यम से आम नागरिकों की समस्याओं को सुनने और उनका समाधान करने की व्यवस्था से उन्हें प्रत्यक्ष लाभ मिला है।
जनसमस्याओं के निराकरण का प्रभावी माध्यम
सीएम हेल्पलाइन शासन और नागरिकों के बीच संवाद का महत्वपूर्ण माध्यम है। इसके जरिए नागरिक विभिन्न विभागों एवं शासकीय योजनाओं से संबंधित अपनी समस्याएं और शिकायतें दर्ज करा सकते हैं। शिकायत प्राप्त होने के बाद संबंधित विभाग द्वारा प्रकरण का परीक्षण कर आवश्यक कार्रवाई की जाती है। मनोज एक्का का जॉब कार्ड जारी होना इस बात का उदाहरण है कि नागरिकों की स्थानीय स्तर की समस्याओं के निराकरण के लिए सीएम हेल्पलाइन प्रभावी भूमिका निभा रही है। समस्या के समाधान से जहां श्री एक्का को राहत मिली है, वहीं अब वे अपने वर्तमान निवास क्षेत्र में ग्रामीण रोजगार के अवसरों से जुडऩे की दिशा में आगे बढ़ सकेंगे।
Share this post with:
06 Sep 2026 28 Views
06 Sep 2026 12 Views
06 Sep 2026 19 Views
05 Sep 2026 182 Views
05 Sep 2026 32 Views
04 Sep 2026 33 Views
03 Sep 2026 57 Views
03 Sep 2026 49 Views
03 Sep 2026 67 Views
03 Sep 2026 79 Views